
Best Mutual Fund : आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया फंड एक थीमेटिक इक्विटी स्कीम है जो टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम, मीडिया, एंटरटेनमेंट और इनसे संबंधित सहायक क्षेत्रों में निवेश करती है। इस फंड का टार्गेट 100 फीसदी इक्विटी में निवेश करने के टार्गेट के साथ एक पोर्टफोलियो के जरिए और सेक्टोरल/थीमैटिक निवेश पर फोकस करते हुए लंबी अवधि में पैसा बनाना है। ये फंड वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियों में और इसके संबंधित सहायक उद्योगों के शेयरों में अपनी नेट एसेट का 25 फीसदी तक निवेश कर सकता है। फंड को 15 जनवरी 2000 को शुरू किया गया था। यानी हाल ही में इसकी 23वीं वर्षगांठ मनाई गई है। आइए जानते हैं कि कैसे फंड ने 16.49 फीसदी के सीएजीआर के साथ 10,000 रु मासिक (डेली 333 रु) एसआईपी को 2.53 करोड़ रु में बदल दिया।
चेक करें आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया फंड का परफॉर्मेंस
आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया फंड ने पिछले वर्ष के दौरान -0.87 फीसदी का निगेटिव सीएजीआर (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) रिटर्न दिया है। पिछले तीन वर्षों में फंड में की गयी 10,000 रु की मासिक एसआईपी से कुल निवेश हुआ 3.60 लाख रु, मगर 26.07 फीसदी सीएजीआर के चलते इसने इस शुद्ध निवेश को बना दिया 5.24 लाख रु।
5 साल और शुरुआत से अब तक का रिटर्न
पिछले पांच वर्षों के दौरान फंड का सीएजीआर रहा है 24.86 फीसदी। इससे 10,000 रु की मासिक एसआईपी से कुल निवेश राशि बनी 6 लाख रु बढ़ कर 11.09 लाख रु हो गयी। शुरुआत से फंड का सीएजीआर रहा है 16.49 फीसदी, जिससे 10,000 रु की मासिक एसआईपी से कुल निवेश राशि होती 27.50 लाख रु। मगर रिटर्न के कारण ये पैसा हो गया 2.53 करोड़ रु।
बेंचमार्क को भी छोड़ा पीछे
पिछले 5 वर्षों में फंड ने बेंचमार्क की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसका रिटर्न रहा है 24.57 फीसदी सीएजीआर, जबकि इसी अवधि में इसके बेंचमार्क एसएंडपी बीएसई टेक टीआरआई का प्रदर्शन 20.70 फीसदी रहा है। पिछले तीन वर्षों के दौरान इसके बेंचमार्क का रिटर्न रहा है 26.25 फीसदी सीएजीआर, जबकि इसका सीएजीआर रहा है 31.86 फीसदी।
ये हैं फंड की टॉप 10 होल्डिंग्स
फंड ने मुख्य रूप से जिन सेक्टरों में निवेश किया हुआ है, उनमें कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर डिस्क्रेश्नरी, टेक्नोलॉजी, सर्विसेज और कम्युनिकेशंस सेक्टर शामिल हैं। फंड की टॉप 10 होल्डिंग्स में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक, कॉफोर्ज, सीएंट, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और विप्रो लिमिटेड शामिल हैं।

जानिए फंड की बाकी डिटेल
अब जानते हैं फंड की बाकी अहम डिटेल। फंड के मैनेजर हैं 16 जनवरी 2014 से कुणाल संगोई और 21 नवंबर, 2022 से धवल जोशी। आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 31/12/2022 तक रही है 3,244 करोड़ रु और 13 जनवरी, 2023 तक फंड की एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) रही है 127.66 रु। फंड के रेगुलर ऑप्शन के लिए एक्सपेंस रेशियो है 2.06 फीसदी, जबकि इसके डायरेक्ट ऑप्शन के लिए एक्सपेंस रेशियो है 0.87 फीसदी।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications