नई दिल्ली, अक्टूबर 26। बच्चों में बचत, आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने और सोच-समझकर खर्च करने की आदत शुरू से ही डालनी चाहिए। आखिर पैसे को लेकर बच्चों से चर्चा करना उतना ही जरूरी है जितना कि उन्हें सेहतमंद खाना खाने के फायदे सिखाना। जब हम पैसे के बारे में बात करते हैं, तो उसमें पैसे के सही मैनेजमेंट के जरिए उनमें ग्रोथ करने का टॉपिक जरूरी होता है। यानी पैसे से पैसे कमाया जाए। इसमें बच्चों को दिलचस्पी दिलानी चाहिए। उन्हें इस पर गौर करवाएं कि पैसे की अहमियत क्या है। इस टॉपिक को कवर करने के लिए म्यूचुअल फंड काम आ सकता है।
म्यूचुअल फंड्स सही है
पैसे का सही आवंटन और निवेश किसी के लिए भी सबसे अच्छी सीखने की चीज है। इस टीचिंग में बच्चों को निवेश करने के लिए प्रेरित करना शामिल होना चाहिए। सबसे लोकप्रिय निवेश रूट में से एक, जो कई फैसिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी की पेशकश करता है, वह है "म्यूचुअल फंड"। आइए अब जानते हैं कि कैसे कोई बच्चा म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकता है।
ऐसे कर सकते हैं निवेश
18 साल से कम उम्र के बच्चे या नाबालिग अपने माता-पिता या अभिभावक की मदद से म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि निवेश बच्चे के नाम पर किया जाएगा, लेकिन इसका मैनेजमेंट माता-पिता या अभिभावक द्वारा किया जाएगा, जिन्हें ट्रांजेक्शन पर हस्ताक्षर करने होंगे। हालाँकि यह बच्चे के स्वामित्व अधिकारों को नहीं ले सकेंगे।
18 साल तक इसी तरह होगा निवेश
इस प्रोसेस का पालन तब तक करना होगा, जब तक कि बच्चा 18 साल का नहीं हो जाता। उसके बाद उसके अकाउंट का स्टेटस एक 'वयस्क' में बदलना पड़ता है। हालाँकि, स्टेटस अपने आप नहीं बदलती है। आधिकारिक फंड हाउस को इसके लिए जानकारी देनी होती है। साथ ही, जब तक खाता अवयस्क की श्रेणी में रहता है, तब तक डिविडेंड या इनकम से उत्पन्न होने वाले किसी भी टैक्स का भुगतान माता-पिता या अभिभावक को करना होगा। नाबालिगों के नाम पर सभी डिविडेंड या आय टैक्सेशन उद्देश्यों के लिए माता-पिता या नामित अभिभावकों की इनकम में जुड़ेगी।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
नाबालिग का म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करने के लिए दो महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। सबसे पहले, एक दस्तावेज जो बच्चे और अभिभावक के बीच संबंध का सुबूत हो। दूसरा, नाबालिग का जन्म प्रमाण पत्र या उसकी उम्र का प्रमाण आवश्यक है। इसके अतिरिक्त नाबालिग के माता-पिता या अभिभावक को नियमों के अनुसार केवाईसी करना होगा। एक बार नाबालिग के वयस्क हो जाने पर उसके नाम पर पूरी केवाईसी प्रोसेस होगी।
इस समय कौन-कौन सी योजनाएं हैं
बच्चों के लिए म्यूच्यूअल फंड में निवेश करने के लिए सही योजना का चयन जरूरी है। दिलचस्प बात यह है कि नाबालिग की तरफ से वयस्कों के लिए उपलब्ध किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश किया जा सकता है। साथ ही, कुछ योजनाएं विशेष रूप से बच्चों के लिए डिज़ाइन की गई हैं जिन्हें आमतौर पर "हाइब्रिड" या 'चाइल्ड केयर प्लान' या 'चिल्ड्रन गिफ्ट फंड' के रूप में वर्गीकृत किया गया है। आप इनमें बच्चों के लिए निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
