नयी दिल्ली। अमीर बनना कौन नहीं चाहेगा और वो भी छोटे-छोटे निवेश से। अगर आपके लिए ये कंसेप्ट नया है तो हम आपको इससे वाकिफ कराएंगे। दरअसल कुछ प्लान्स और स्कीम ऐसी हैं जिनमें आप छोटी-छोटी राशि जमा करके बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। करोड़पति बनने के आम आदमी के इसी सपने को ध्यान में रखते हुए म्यूचुअल फंड हाउसों ने निवेश का मासिक मोड शुरू किया जिसे आप एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के नाम से जानते हैं। इस मोड से आप हर महीने छोटी रकम जमा करके एक बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकते हैं। मगर इसके लिए आपको निरंतर और लंबी अवधि तक निवेश करना होगा। म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर के अनुसार एक व्यक्ति प्रति माह केवल 9,000 रुपये यानी रोज के 300 रु निवेश करके 1.7 करोड़ रु या हर महीने 8000 रु का निवेश करके 1.51 करोड़ रुपये का फंड जमा कर सकता है। आइए जानते हैं इसका तरीका।
कितना मिलता है रिटर्न
एक्सपर्ट कहते हैं कि इक्विटी म्यूचुअल फंड में अगर आप 15 साल से ज्यादा के लिए पैसा निवेश करते हैं तो आपको कम से कम 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिल सकता है। हालांकि अगर निवेश का समय 20 साल से आगे जाता है तो आपका रिटर्न 15 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। मिलने वाला रिटर्न इस बात पर भी निर्भर करता है कि निवेश के लिए किस तरह के म्यूचुअल फंड प्लान को चुना गया है।
ऐसे बनेगा 1.51 करोड़ रु का फंड
म्यूचुअल फंड एसआईपी पर सालाना रिटर्न को 12 फीसदी पर रखते हुए अगर कोई व्यक्ति 25 साल के लिए हर महीने 8,000 रुपये का निवेश करता है तो म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर के मुताबिक 25 साल बाद मैच्योरिटी राशि 1,51,81,081 रुपये होगी। इस निवेश में आप असल में 24,00,000 रुपये का निवेश करेंगे, जबकि निवेश अवधि के दौरान अर्जित रिटर्न 1,27,81,081 रुपये होगा।
ऐसे तैयार होगा 1.70 करोड़ रु का फंड
जी बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार मान लें 25 साल तक 9000 रु प्रति माह के निवेश पर आपका सालाना रिटर्न 12 प्रतिशत रहे तो म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर के अनुसार मैच्योरिटी राशि 1,70,78,716 रुपये होगी। इस शुद्ध राशि में से 27,00,000 रुपये आपका निवेश होगा, जबकि 14,378,716 रुपये पूरे निवेश अवधि के दौरान आपको मिलने वाला रिटर्न होगा।
कैसे पूरा हो टार्गेट
अगर कोई व्यक्ति 25 साल के बाद कम से कम 1.5 करोड़ रुपये चाहता है तो उसे अपने निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर आश्वस्त रहने के लिए 500 से 1,000 रुपये अधिक निवेश करना चाहिए। ऐसे म्यूचुअल फंड निवेशक के पास जिसका निवेश लक्ष्य 1.5 करोड़ रुपये है तो उसे प्रति माह 9,000 रुपये का निवेश करना चाहिए और फिर अपनी मैच्योरिटी राशि के बारे में आश्वस्त रहना चाहिए।
बूंद-बूंद से सागर बनना
लंबी अवधि में छोटी राशि का निवेश बूंद-बूंद से सागर बनने जैसा है। अगर आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में रोज 500 रु यानी महीने में 15000 रु का निवेश करें कैलकुलेटर के हिसाब से लंबी अवधि में आप 19.77 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड्स एसआईपी में 15x15x15 का एक खास फॉर्मूला है। फॉर्मूले के तहत आप 15 साल के लिए 15,000 रुपये का निवेश करके शुद्ध निवेश पर 15 प्रतिशत रिटर्न हासिल कर सकते हैं। 15 साल बाद आपकी मैच्योरिटी राशि 1.02 करोड़ रुपये होगी। इसी फॉर्मूले से आप 30 सालों में 19.77 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications