नयी दिल्ली। म्यूचुअल फंड के एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) निवेशकों के लिए अपनी पूंजी को हजारों रु से करोड़ों रु में बदलना एक धीमी और स्थिर प्रक्रिया है। लेकिन अगर आप लगातार और प्लानिंग के साथ निवेश जारी रखें तो आपके अमीर बनने का सपना जरूर पूरा हो सकता है। टैक्स और निवेश एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एसआईपी मासिक मोड में निवेशक को हर महीने उतनी निश्चित राशि बचानी चाहिए जो वह निवेश कर सकता है। लंबी अवधि में छोटी राशि का निवेश बूंद-बूंद से सागर बनने जैसा है। अगर आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में रोज 500 रु यानी महीने में 15000 रु का निवेश करें तो लंबी अवधि में आप 19.77 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे होगा ये मुमकिन।
ये है म्यूचुअल फंड का खास फॉर्मूला
जानकार बताते हैं कि म्यूचुअल फंड्स एसआईपी में 15x15x15 का एक फॉर्मूला होता है जिसे हर म्यूचुअल फंड निवेशक को याद रखना चाहिए। इस फॉर्मूले में आप 15 साल के लिए 15,000 रुपये का निवेश करके शुद्ध निवेश पर 15 प्रतिशत की उम्मीद कर सकते हैं। 15 साल बाद आपको जो शुद्ध रिटर्न मिलेगा वो होगा 1.02 करोड़ रुपये।
ऐसे बनेगा 19.77 करोड़ रु का फंड
ऊपर बताए गए फॉर्मूले के तहत निवेश करते हुए आप 30 सालों में 19.77 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकते हैं। जी बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार जानकार कहते हैं कि हर साल आपकी सैलेरी भी बढ़ेगी। अगर आपकी सैलेरी में हर साल 10 फीसदी बढ़त हो तो आप अपनी एसआईपी राशि को बढ़ा कर 15 सालों में 15x15x15 के फॉर्मूले से 1.60 करोड़ रु हासिल कर सकते हैं। ये तो हुई 15 सालों की बात। मगर 30 सालों में आप इसी तरह 15x15x15 फॉर्मूले और सैलेरी में 10 फीसदी की बढ़ोतरी (जिससे आप अपनी एसआईपी बढ़ाएं) के जरिए 19.77 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकते हैं। ये गणना म्यूचुअल फंड कैल्कुलेटर के आधार पर की गई है।
रिटायरमेंट तक करें निवेश
अगर कोई निवेशक 30 साल की उम्र में इसी प्लानिंग के तहत निवेश करना शुरू कर देता है तो वह अगले 30 वर्षों तक आसानी से इतना बड़ा फंड बना सकता है।
निवेशकों को इस फॉर्मूले में लंबे समय तक निवेश करना होगा। यदि आप 30 साल की आयु में निवेश शुरू करें तो आपको रिटायरमेंट तक निवेश जारी रखना होगा। लंबी अवधि की म्यूचुअल फंड एसआईपी से आपको रिटर्न पर रिटर्न मिलता है, जो आपके निवेश के बाद के समय में आपके पैसे को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।
2 करोड़ रु का फंड कैसे बनाएं
2 करोड़ रु का फंड बनाने के लिए आपको एक तय प्लान के तहत लंबे समय तक निवेश करना होगा। एक निवेशक ने जनवरी 2020 में 12000 रु म्यूचुअल फंड एसआईपी शुरू की है। इतना ही नहीं उन्होंने इक्विटी फंड में 3.5 लाख रु का एक साथ बड़ा निवेश भी किया हुआ है। उनका टार्गेट 20 साल बाद 2 करोड़ रु का फंड तैयार करना है। इस पर जानकार कहते हैं कि उन्हें हर साल अपनी मासिक एसआईपी में 1000 रु का टॉप-अप (हर साल 1000 रु मासिक एसआईपी में बढ़ाना) करना होगा। इससे निश्चित तौर पर 20 सालों में 2 करोड़ रु का फंड तैयार होगा।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications