
Mutual Fund NFO : किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम का एनएफओ (न्यू फंड ऑफर) काफी हद तक आईपीओ जैसा होता है। किसी भी स्कीम का पहले एनएफओ आता है और उसके बाद उसमें शेयरों की तरह की तरह ही सामान्य ट्रेड होता है। इसीलिए एनएफओ को कमाई का अच्छा मौका माना जाता है। अब एक फंड हाउस अपनी एक नयी स्कीम का एनएफओ लेकर आया है। यहां हम जानेंगे उसके आईपीओ की पूरी डिटेल।
कौन सी स्कीम आ रही
एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट ने एडलवाइस क्रिसिल आईबीएक्स 50:50 गिल्ट प्लस एसडीएल शॉर्ट ड्यूरेशन इंडेक्स फंड नाम से एक स्कीम लॉन्च की है। ये एक शॉर्ट-ड्यूरेशन इंडेक्स फंड है। इस स्कीम के जरिए बढ़ते ब्याज दर के माहौल में फायदा उठाया जाएगा। ये न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 27 जनवरी को खुल गया है, जबकि 10 फरवरी 2023 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
फंड है ओपन एंडेड
यह शॉर्ट टर्म फंड एक ओपन-एंडेड फंड है। इसका मतलब है कि निवेशक एनएफओ से जब चाहें पैसे निकाल सकते हैं। एडलवाइस म्यूचुअल फंड के इस एनएफओ में निवेशक कम से कम 5000 रु से अपना निवेश शुरू कर सकते हैं। ये फंड शॉर्ट टर्म में बंपर रिटर्न दिला सकता है।
फंड की अहम डिटेल
क्रिसिल आईबीएक्स 50:50 गिल्ट प्लस एसडीएल एक पैसिव शॉर्ट-ड्यूरेशन इंडेक्स फंड है। ये शॉर्ट ड्यूरेशन इंडेक्स के परफॉर्मेंस को ट्रैक करेगा। इस स्कीम के तहत जिन ऑप्शनों में निवेश किया जाएगा, उनमें भारत सरकार बांड (आईजीबी) और स्टेट डेवलपमेंट लोन्स (एसडीएल) शामिल हैं। इनमें 1-5 साल की अवधि के साथ निवेश किया जाएगा।
मानी जा रही गेम-चेंजर स्कीम
एडलवाइस एएमसी की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राधिका गुप्ता ने एनएफओ पर कहा कि एडलवाइस क्रिसिल आईबीएक्स 50:50 गिल्ट प्लस एसडीएल शॉर्ट-ड्यूरेशन इंडेक्स फंड इंडस्ट्री में गेम-चेंजर होगा। हाई कॉस्ट और पक्षपाती ड्यूरेशन कॉल के कारण कई एक्टिव डेब्ट फंड अपने बेंचमार्क से खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। पर ये फंड एसेट एलोकेशन, क्रेडिट क्वालिटी और ड्यूरेशन पर बेहतर प्रेडिक्टिबिलिटी प्रोवाइड करेगा।
इंवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी क्या होगी
ये फंड अपनी एसेट का 50 प्रतिशत सरकारी बॉन्ड में और 50 प्रतिशत एसडीएल में निवेश करेगा। सरकारी सिक्योरिटीज वाले हिस्से को सबसे अधिक लिक्विड सरकारी बॉन्ड का चयन करके तैयार किया जाएगा, जिसमें न्यूनतम आउटस्टेंडिंग राशि 10,000 करोड़ रुपये और 1 से 5 वर्ष की अवधि होगी। वहीं एसडीएल वाले हिस्सा को पहले प्रत्येक पात्र अवधि में आने वाले सबसे अधिक लिक्विड स्टेट इश्युअर्स का चयन करके और फिर इनमें से प्रत्येक बकेट से न्यूनतम 500 करोड़ रुपये के बकाया वाले सबसे अधिक लिक्विड आईएसआईएन का चयन करके तैयार किया जाएगा।

एडलवाइस म्यूचुअल फंड
एडलवाइस म्यूचुअल फंड 31 दिसंबर 2022 तक 68,000 करोड़ रुपये से अधिक की सबसे अधिक बाजार हिस्सेदारी एसेट मैनेजमेंट के साथ भारत में पैसिव डेट फंड कैटेगरी में प्रमुक है। ये एमएफ फर्म भारत में डेट पैसिव में 48 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर के साथ टारगेट मैच्योरिटी फंड (टीएमएफ) में सबसे बड़ी एसेट मैनेजर है। इसमें पैसिव में 96 प्रतिशत से अधिक डेट एयूएम है। एडलवाइस ग्रुप मुंबई, भारत में स्थित एक निवेश और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है। इसे राशेश शाह और वेंकट रामास्वामी ने शुरू किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications