नई दिल्ली, जुलाई 1। अकसर लोगों के लिए पैसा कमाना तो आसान होता है, मगर कमाए गए मेहनत के पैसे को सही जगह पर निवेश करना बहुत मुश्किल होता है। इसकी एक ही बड़ी वजह होती है जानकारी की कमी। निवेश के सबसे अबम बुनियादी सिद्धांतों में से एक है जल्दी शुरुआत करना। मगर इंसान की उम्र जितनी कम होती है, उसके पास अनुभव और जानकरी उतनी ही कम होती है। ऐसे में लोग निवेश करने से कतराते हैं। यहां सवाल खड़ा होता है कि फिर आखिर कहां निवेश करना सही रहेगा, जिससे आप एक बड़ा फंड तैयार कर सकेंगे। वैसे तो पीपीएफ जैसे कई ऑप्शन हैं, मगर म्यूचुअल फंड को एक्सपर्ट ज्यादा बेहतर मानते हैं। ये एक ऐसा ऑप्शन है, जिससे आप बहुत छोटी रकम से करोड़ों रु का फंड तैयार कर सकते हैं।
लंबे समय में पाएं करोड़ों रु
निवेश के कई विकल्प हैं, जिनमें से हर एक की अपनी विशेषताएं होती हैं। पर एक बात ध्यान रहे कि निवेश सलाहकार हमेशा कम उम्र से ही निवेश शुरू करने की सलाह देते हैं, क्योंकि आपको एक लंबा समय मिलेगा, जिसमें आपकी जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ जाएगी। म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश करके आप लंबी अवधि में करोड़ों रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।
टार्गेट है जरूरी
एक बात याद रखें कि म्यूचुअल फंड में निवेश टार्गेट आधारित होता है। यानी आपको पैसे की जरूरत कब और कितनी होगी ये क्लियर होना चाहिए और फिर आप उसी हिसाब से निवेश शुरू करें। आपका लक्ष्य घर खरीदना, बच्चों की शादी करना, कार खरीदना, बच्चों की शिक्षा आदि हो सकते हैं। अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो उसके लिए भी आपको एसआईपी के जरिए निवेश करना चाहिए।
कैसे बनें करोड़पति
हम आपके सामने एक कैल्कुकेशन रख रहे हैं। मान लीजिए आपने 25 साल की उम्र में एसआईपी के जरिए निवेश करना शुरू किया। अगर आप हर महीने 5,000 रुपये (रोजाना 167 रुपये) की बचत करते हैं और एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो रिटायरमेंट की उम्र यानी 60 साल की उम्र में आपके पास 11.33 की मोटी रकम होगी। मगर ध्यान रहे कि आपको एसआईपी में सालाना 10 फीसदी की बढ़ोतरी करते रहना होगा। यहां हमने अनुमानित वार्षिक रिटर्न 14 फीसदी माना है।
रिटायरमेंट पर होंगे टेंशन फ्री
35 वर्षों की लंबी अवधि में आपको कंपाउंडिंग का भारी लाभ मिलेगा। म्यूचुअल फंड आपको लंबी अवधि में सालाना 12-16 फीसदी का रिटर्न देते हैं। जब आप हर साल अपने निवेश को बढ़ाते रहेंगे तो रिटायरमेंट या इससे पहले भी करोड़पति बन सकते हैं। जब तक आप रिटायर होंगे तब तक आपके पास इतना पैसा जमा हो जाएगा कि आप अपना जीवन आराम से जी सकें।
फ्री इंश्योरेंस भी पाएं
बता दें कि म्यूचुअल फड कंपनियां एसआईपी बीमा कवर अपने निवेशकों को बतौर अतिरिक्त बेनेफिट देती हैं। यानी निवेशकों को म्यूचुअल फंड पर बीमा कवर भी मिल सकता है। ये बीमा कवर आपको टर्म इंश्योरेंस के रूप में मिलेगा। यह ग्रुप बीमा पॉलिसी के रूप में उपलब्ध होगा। निवेशकों को इसके लिए कोई प्रीमियम नहीं देना होता।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications