नई दिल्ली, जून 3। लगभग 3 साल के शांत प्रदर्शन के बाद, स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड लगभग एक साल से चार्ट में सबसे ऊपर हैं। पिछले एक साल के रिटर्न को देखें तो कैटेगरी ने पिछले एक साल में औसतन 120 फीसदी रिटर्न दिया है। इक्विटी विश्लेषकों के अनुसार, पिछले एक साल में मिड और लार्ज कैप के मुकाबले स्मॉल कैप के शानदार रिटर्न और आउटपरफॉर्मेंस की वजह इस तेजी की शुरुआत में महत्वपूर्ण वैल्यूएशन गैप है। पिछले एक साल में स्मॉल कैप सेगमेंट में सबसे कम रिटर्न 96 फीसदी रहा। 24 स्मॉल कैप फंडों में से 22 ने इस दौरा ट्रिपल डिजिट (यानी कम से कम 100 फीसदी) रिटर्न दिया है। यहां हम इनमें सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले फंड की जानकारी देंगे।
क्वांट स्मॉल कैप फंड
क्वांट स्मॉल कैप फंड बीते एक साल में रिटर्न के मामले में सबसे आगे रहा है। बाकी स्मॉल कैप फंड्स की तुलना में इसने कहीं अधिक मुनाफा कराया है। इस फंड का पिछले एक साल का रिटर्न 192 फीसदी रहा है। इसके पास जो टॉप शेयर हैं, उनमें हिंदुस्तान कॉपर, फोर्टिस हेल्थकेयर, स्टाईलाम इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और मास्टेक शामिल हैं।
जानिए 3 और 6 महीने का रिटर्न
क्वांट स्मॉल कैप फंड का 3 और 6 महीनों का रिटर्न भी काफी तगड़ा रहा है। इस फंड ने तीन महीनों में 29 फीसदी और 6 महीनों में 59 फीसदी रिटर्न दिया है। इतना मुनाफा आपको किसी बैंक एफडी से कमाने में कई साल लग जाएंगे। इस फंड ने अपनी 65 फीसदी रकम स्मॉल कैप शेयरों में लगा रखी है। ध्यान रहे कि शेयर बाजार में स्मॉल कैप शेयरों में जोखिम अधिक रहता है।
कोटक स्मॉल कैप फंड
कोटक स्मॉल कैप फंड ने भी बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। बाकी स्मॉल कैप फंड्स की तुलना में इसका रिटर्न कहीं अधिक रहा है। इस फंड का पिछले एक साल का रिटर्न 124.4 फीसदी रहा है। इस फंड ने 50.94 फीसदी पैसा मिड कैप और 45.31 फीसदी स्मॉल कैप में निवेश किया हुआ है।
जानिए 3 और 6 महीने का रिटर्न
कोटक स्मॉल कैप फंड का 6 महीनों का रिटर्न बढ़िया रहा है। इस फंड ने 6 महीनों में 43.24 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड का 3 साल का सालाना रिटर्न 20.10 फीसदी और 5 साल का सालाना रिटर्न 19.46 फीसदी रहा है।
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड ने भी बीते एक साल में अच्छा मुनाफा कराया है। इस फंड का पिछले एक साल का रिटर्न 104.5 फीसदी रहा है। 104.5 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि अगर किसी ने एक लाख रु का निवेस किया हो तो उसकी निवेश राशि इस समय 2.09 लाख रु हो गयी होगी। इस फंड ने 48.72 फीसदी पैसा मिड कैप और 49.84 फीसदी स्मॉल कैप में निवेश किया हुआ है। इस स्मॉल कैप फंड का 6 महीनों का रिटर्न बढ़िया रहा है। इस फंड ने 6 महीनों में 40.67 फीसदी रिटर्न दिया है। एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने 1 साल में लगभग 93.15 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। ये फंड स्मॉल मार्केट कैप वाली कंपनियों में निवेश करता है, जिसका मतलब है कि इसके रिटर्न अस्थिर हो सकते हैं। फंड के पोर्टफोलियो में जेके सीमेंट, एल्गी इक्विपमेंट, ब्लूस्टार आदि जैसे स्टॉक शामिल हैं। आप यहां एसआईपी रूट के जरिए निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications