Muthoot Microfin Share Price: मुथूट माइक्रोफिन के शेयर्स ने पहली बार 26 दिसंबर को लिस्ट होने के बाद कुछ ज्यादा बेहतर शुरुआत नहीं की है। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक यह एक निराशाजनक शुरुआत है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि माइक्रोफोन की आईपीओ की इश्यू प्राइस 291 रुपए थी और इसके लिस्टिंग की प्राइस इश्यू प्राइस के मुकाबले भी 5.5 प्रतिशत काम रही है। इस कंपनी के स्टॉक में 275 रुपए 30 पैसे पर ट्रेड करना शुरू किया है और इसका शुरुआती प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
आपको बताते चलें कि अच्छी सब्सक्रिप्शन संख्या के कारण लिस्टिंग गेन हुआ। अगर बात की जाए कंपनी के आईपीओ के सब्सक्रिप्शन की तो इसे 11.52 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने आवंटेड कोटा से 17.47 गुना ज्यादा की गोली लगाई और लीडिंग रहे थे। वहीं खुदरा निवेशकों यानी रीटेल बायर्स ने 7.61 गुना खरीदारी की जबकि हाई नेटवर्थ वाले इंडीविजुअल्स (एचएनआई) ने आरक्षित हिस्से के लिए 13.2 गुना बोली लगाई थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 दिसंबर को मुथूट माइक्रोफिन के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था।
महिलाओं को देती है लोन
गौरतलब है कि यह एनबीएफसी भारत के ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए महिलाओं को माइक्रो लोन देने का काम करती है। आपको बताते चलें कि 31 मार्च, 2023 तक मिली जानकारी के अनुसार ये दक्षिण भारत में तीसरा सबसे बड़ा ग्रॉस लोन पोर्टफोलियो एनबीएफसी-एमएफआई थी, वहीं पूरे देश में 5 नंबर पर थी।
एमएफआई ने मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए शुद्ध लाभ में 246 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 163.9 करोड़ रुपये दर्ज की और इसी अवधि के दौरान राजस्व 71.6 प्रतिशत बढ़कर 1,428.8 करोड़ रुपये हो गया है।
सितंबर फाइनेंशियल ईयर 24 की समाप्ती तक इसका छह महीनों का टैक्स के बाद लाभ एक साल पहले की अवधि की तुलना में 16.5 गुना बढ़कर 205.2 करोड़ रुपये हो गया। लेकिन इसी टाइम पीरियड के लिए नेट इंट्रेस्ट इनकम में करीब 65.6 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। 30 सितंबर, 2023 तक कुल पूंजी अनुपात (सीआरएआर) 20.46 प्रतिशत था।
गौरतलब है कि ग्रे मार्केट के अपडेट के मुताबिक मुथूट माइक्रोफिन के आईपीओ को लेकर बेहतर संकेत मिलते दिखाई दे रहे थे। मिली हुई जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर को यह इश्यू 31 रुपए के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा था। अगर बात की जाए अपर प्राइज रेंज की तो इसके शेयर की लिस्टिंग 322 रुपए के भाव के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। मार्केट के विशेषज्ञों के द्वारा इन्वेस्टर्स को करीब 11 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन मिलने की संभावना भी जताई गई थी।
ग्रे मार्केट में भी दर्ज की गई थी गिरावट
हालांकि कंपनी के जीएमपी में गिरावट देखने को मिली और यही कारण था कि एक्सपर्ट्स ने इस कंपनी के आईपीओ की परफॉर्मेंस को लेकर चिंता जाहिर की थी। ऐसा इस लिए हुआ था क्यों कि ये आईपीओ करीब 36 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे, लेकिन बाद में इनमें जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई और प्रीमियम करीब 11 प्रतिशत पर आ गया।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
