Mumbai Toll Free Tax: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार चुनाव से पहले ही पूरी तैयारी में जूट चुकी है. वे जनता के लिए एक के बाद एक बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है. अब मुबंई में चलने वाले कुछ वाहनों को टोल नहीं देना पड़ेगा. इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना में आवेदन करने की तारीख भी बढ़ा दी है. चलिए जान लेते हैं कि मुंबई में किन वाहनों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा.

Mumbai Toll Tax Free: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे (eknath shinde) सरकार आए दिन जनता के हित के लिए कुछ ना कुछ घोषणा कर रही है. खबर है कि अब मुंबई में चलने वाले हल्के वाहनों को टोल नहीं देना पड़ेगा. ऐसा कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे की सरकार ने ये फैसला राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election 2024) को देखते हुए लिया है.
उन्होंने इस फैसले को लेकर कैबिनेट (Cabinet) में प्रस्ताव जारी कर दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये टोल फ्री सुविधा आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी. जिसका मतलब हुआ कि मुंबई के पांच टोल प्लाजा से आने वाले हल्के वाहनों पर कोई टोल नहीं लिया जाएगा.
महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं. आज सुबह हुई कैबिनेट बैठक को एकनाथ शिंदे सरकार की लास्ट बैठक माना जा रहा था.
कौन से पांच टोल प्लाजा में टोल हुआ फ्री ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में स्थित पांच टोल में अब हल्के वाहनों से कोई भी टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा. इन टोल प्लाजा में बैरियर दहिसर, मुलुंड (ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे), वाशी में सायन पनवेल हाईवे, ऐरोली क्रीक ब्रिज शामिल हैं.
आपको बता दें कि अभी तक इन टोल प्लाजा (Toll Plaza) में हल्के वाहनों से टोल टैक्स के रूप में 45 रुपये लिए जाते थे. हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे सरकार ने ये फैसला विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिया है. क्योंकि विधानसभा चुनाव कभी भी हो सकते हैं. राज्य में होने वाली चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है.
लंबे समय से हो रही थी टोल फ्री की डिमांड
राज्य में लंबे समय से टोल फ्री को लेकर डिमांड की जा रही थी. आज 14 अक्टूबर सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस मांग को पूरा कर दिया गया है. इस कैबिनेट बैठक में डिप्टी-CM देवेन्द्र फडणवीस, डिप्टी CM अजित पवार शामिल थे.
क्या होते हैं हल्के वाहन?
हल्के वाहन उसे कहा जाता है, जिसमें 10 या उसे कम लोग बैठकर सफर कर सकें. इनमें स्कूटर, बाइक, ऑटो रिक्शा, ऑटो इत्यादि शमिल हैं. सरल शब्दों में कहा जाए तो ट्रक और बस को छोड़कर लगभग सभी व्हीकल को टोल फ्री कर दिया गया है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications