Mumbai Rain News: मुंबई करों की सुबह आज, झमाझम बारिश से शुरू हुई है. मौसम विभाग ने आज पूरी मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. माॉनसून की इस बारिश ने सिर्फ सड़क और लोकल ट्रेन को नहीं बल्कि एयरलाइन पर भी गहरा प्रभाव डाला है.

शहर की स्थिति को देखते हुए मुंबई के कई ऑफिस में वर्क फॉर होम कर दिया गया है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों में मुंबई की कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. शहर में होने वाले मॉनसून प्रभाव को देखते हुए इंडिगो (Indigo) ने यात्रियों के लिए एक एडवायजरी भी जारी की है.
इंडिगो ने एडवाइजरी में क्या कहा?
दरअसल, इंडिगो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने यात्रियों को सूचित किया है कि शहर में भारी बारिश और एयरपोर्ट में भीड़ के कारण यातायात काफी प्रभावित हो रहा है.
इंडिगों ने मुंबई से यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक लिंक जारी किया है. इस लिंक के जरिए यात्री फ्लाट स्टेटस चेक कर सकते है. इसके साथ ही इंडिगों ने अपने यात्रियों से यह आग्रह किया है कि वह फ्लाईट में सफर करने से पहले लिंक के जरिए स्टेटस जरूर चेक करें.
मुंबई शहर में 7 और 8 जुलाई को लगातर दो दिनों तक बारिश हुई थी. जिसकी वजह से शहर के कोने-कोने में जलभराव जैसी समस्या देखने को मिली थी. हालांकि, जलभराव इतना ज्यादा नहीं रहा है.
एक हफ्ते रहेगी बारिश
मौसम गतिविधियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण होने की संभावना जताई जा रही है.
ऐसा अनुमान लगाया है कि सप्ताह के आखिर में यहां चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है.
चक्रवाती परिसंचरण एक ऐसा चक्रवात है, जो एक ऐसा बंद परिपत्र है जिसका तरल पदार्थ, पृथ्वी के समान एक ही दिशा में चक्कर लगाता रहता है.
इस चक्रवाती परिसचंरण को कोंकण तट पर मॉनसून की धारा को बढ़ाने का मुख्य कारण माना जा रहा है. कल यानी 13 जुलाई को परिचंरण की शुरूआत हो सकती है. वहीं 14 जुलाई को यह परिचंरण और भी मजबूत हो जाएगा और 15 जुलाई को यह भूमि पर आगे बढ़ेगा.
18 जुलाई को पवनों के मिलन के कारण यह मध्य महाराष्ट्र के कतरन क्षेत्र और कोंकण क्षेत्र तक पहुंच जाएगा.
क्या रहेंगे बारिश के हाल
मौसम विभाग ने मुंबई में 24 घंटों में मध्यम और भारी बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग की माने तो शहर में मध्यम बारिश के साथ आसमान मे बादल छाए रहने और और अलग-अलग शहरों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है.
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को तीन बजकर 40 मिनट पर ऊंची लहरें उठी थी. जिसके बाद गुरूवार की सुबह शहर और उपनगरों में मध्यम और रूक-रूक बारिश हुई थी.
वहीं तट के करीबी शहरों में बारिश काफी तेज हुई थी.
गुरुवार को मुंबई शहर में औसतन 50.16 मिलीमीटर(मिमी) बारिश दर्ज की गई थी. जबकि पूर्वी और पश्चिमी भागों में 27.01 मिमी और 55.95 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.
इसके अलावा शहर में जलभराव देखे तो गए है, लेकिन कोई भी बड़े स्तर पर नहीं है.
हालांकि मुंबई में हो रही लगातर बारिश के कारण सड़क में चलने वाली गाड़ी, लोकल ट्रेन और एयरलाइन की सेवाएं प्रभावित हुई है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
