Mumbai Rain News: मुबंई में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जलभराव के कारण लोगों को ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स को भी बारिश के सितम को झेलना पड़ रहा है। मुंबई में कल से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। दादर, माटुंगा, सायन, बांद्रा, कुर्ला, चेम्बूर, कोलाबा, सांताक्रुज, मलाड, भांडुप आदि इलाकों में जल-जमाव हो गया है।

स्कूलों-कॉलेज में छुट्टी का ऐलान
मौसम विभाग ने मुंबई और इसके आस पास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते शहर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
आपको बता दें कि छात्रों की असुविधा को रोकने के लिए बीएमसी ने मुंबई के सभी बीएमसी, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही कहा कि अगले सत्र के बारे में निर्णय स्थिति का आकलन करने के बाद किया जाएगा।
मुंबई विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी स्थगित
मुंबई विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी भारी बारिश के कारण स्थगित हो गई है। आज, 8 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होने वाली CDOE की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। मुंबई विश्वविद्यालय ने बताया कि परीक्षाएं 13 जुलाई, 2024 को आयोजित की जाएंगी।
रात 1 बजे से नहीं थम रही बारिश
बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन ने सड़कों पर पानी भर जाने के कारण कई बसों का मार्ग बदला है। सोमवार को रात 1 बजे से सुबह 7 बजे के बीच कई स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मुंबई में 8 जुलाई को पूरे दिन मध्यम से भारी बारिश होगी, तथा रात में गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक महाराष्ट्र में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। 8 जुलाई से 10 जुलाई तक मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।
मुंबई ट्रेनों की सेवाएं बहाल
मुबंई में कई रेलवे ट्रैक पर भी पानी भरने के कारण ट्रेनों की सेवाएं बहाल हो गई हैं। रेलवे ने कहा कि मुंबई डिवीजन के विभिन्न स्टेशनों पर जलभराव के कारण निम्नलिखित ट्रेनें रद्द कर दी गईं: 1) 12110 (एमएमआर-सीएसएमटी) जेसीओ 08.07.2024 2) 11010 (पुणे-सीएसएमटी) जेसीओ 08.07.2024 3) 12124 (पुणे सीएसएमटी डेक्कन क्वीन) जेसीओ 08.07.2024 4) 11007 (सीएसएमटी - पुणे डेक्कन) जेसीओ 08.07.2024 5) 12127 (सीएसएमटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस) जेसीओ 08.07.2024 जलभराव के कारण कई बेस्ट बस रूटों को भी डायवर्ट किया गया है।
मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
IMD ने जानकारी दी है कि मध्य महाराष्ट्र में 9 से 11 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। मध्य महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में आज यानी 8 जुलाई को लेकर कहा कि यहां भारी बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और मराठावाड़ा जैसे इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं और गरज भी हो सकती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications