Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport Advisory: स्वतंत्रता दिवस की वजह से अधिकतर एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अगर आप मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर आ गई है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मुंबई एयरपोर्ट ने यात्रियों को जानकारी दी है कि स्वतंत्रता दिवस के कारण 20 अगस्त तक एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसे ध्यान में रखकर ही यात्रियों को ट्रेवल प्लान करना होगा और अपने टाइम को मैनेज करना पड़ेगा।

20 अगस्त 2024 तक अधिक सुरक्षा का रखा जाएगा एयरपोर्ट पर ध्यान
मुंबई एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि आने वाले हफ्तों में हवाई यात्रा में अपेक्षित उछाल के साथ-साथ 20 अगस्त 2024 तक स्वतंत्रता दिवस के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के कारण, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्रियों से अनिवार्य सुरक्षा प्रोटोकॉल को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय आवंटित करने का अनुरोध करता है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर, हमारी टीमें एक सुरक्षित और कुशल एयर हब सुनिश्चित करते हुए अपने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
एयरपोर्ट लंबी लाइन का करना पड़ सकता है सामना
मुंबई एयरपोर्ट से पहले DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये जानकारी दी थी कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है और इसके मद्देनजर, कल यानी 6 अगस्त 2024 (मंगलवार) से मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ द्वारा यात्रियों की सुरक्षा जांच और तेज कर दी जाएगी। इसके परिणामस्वरूप स्वतंत्रता दिवस तक खासकर पीक आवर्स के दौरान कुछ मेट्रो स्टेशनों पर लंबी कतारें लग सकती हैं। इसलिए, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
उत्तरी दिल्ली के डीसीपी मनोज कुमार मीना ने भी स्वंत्रता दिवस के लिए जानकारी देते हुए बताया है कि हर साल 15 अगस्त पर दिल्ली पुलिस कड़े इंतजाम करती है। इस बार भी इंतजाम किए जा रहे हैं। समारोह देखने के लिए करीब 22,000 लोग आते हैं, उनके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि वे आराम से आ सकें। लाल किले के आसपास के इलाके में सीसीटीवी लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी।
हैदराबाद एयरपोर्ट ने भी यात्रियों को जल्दी पहुंचने की सलाह दी
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) ने यात्रियों की आवाजाही में वृद्धि की आशंका के मद्देनजर एडवाइजरी जारी कर बताया है कि यात्रियों से 15 से 19 अगस्त के बीच उड़ानों के लिए जल्दी पहुंचने का आग्रह किया है। ये भी बताया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के कारण 15 से 18 अगस्त तक तथा रक्षा बंधन के कारण 19 अगस्त को यात्रियों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
