नयी दिल्ली। म्यूचुअल फंड में कई तरह की स्कीम या फंड होते हैं। इनमें एक कैटेगरी है मल्टीकैप फंड्स की। मल्टीकैप फंड्स में लार्ज कैप शेयरों के साथ-साथ स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी निवेश किया जाता है। इन फंड्स की सबसे अच्छी बात ये है कि इनके मैनेजेर आसानी से लार्ज कैप शेयरों से पैसा निकाल कर स्मॉल या मिड कैप शेयरों में लगा सकते हैं। या जरूरत पड़ने पर इसका उल्टा भी कर सकते हैं। कई मल्टी कैप फंड्स ऐसे हैं जिन्होंने पिछले 5-7 सालों में काफी जोरदार रिटर्न दिया है। यहां हम आपको ऐसे 3 फंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 5 सालों में करीब 10 फीसदी तक का औसतन सालाना रिटर्न दिया है। किसी निवेशक ने 5 साल पहले ऐसे फंड में 5 लाख रु का निवेश किया हो तो उसे इस अवधि में 2 लाख रु से ज्यादा का गारंटीड मुनाफा हुआ होगा। बता दें कि हम आपको इस कैटेगरी में सबसे अच्छे फंड्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें आगे भी बेहतर रिटर्न देने की क्षमता है। आप दिवाली के खास मौके पर इनमें से किसी में भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
केनरा रोबेको इक्विटी डायवर्सिफाइड फंड
यह फंड एक ऐसा फंड है जिसे रेटिंग फर्म क्रिसिल ने 5-स्टार रेटिंग दी है। सालाना आधार पर इस फंड ने पिछले 5 सालों में 9.61 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि 7 सालों में इसका रिटर्न वार्षिक आधार पर 12.51 प्रतिशत रहा है। फंड के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसे दिग्गज शेयर शामिल हैं। फंड में निवेश करने का एक अच्छा ऑप्शन एसआईपी रूट है। इस फंड में आप शुरू में 5,000 रुपये के न्यूनतम निवेश के बाद हर महीने 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।
पीजीआईएम इंडिया डायवर्सिफाइड फंड
इस फंड को भी क्रिसिल ने 5-स्टार रेटिंग दी है। फंड ने 1 साल में 13 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल का सालाना रिटर्न 9.13 फीसदी रहा है। कुल मिलाकर मध्यम से लंबी अवधि में इस फंड ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, जेबी केमिकल्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज आदि शेयर हैं। वैल्यू रिसर्च ने पीजीआईएम इंडिया डाइवर्सिफाइड फंड को 4-स्टार रेटिंग दी है। लंबी अवधि के लिए निवेश करने वालों को इस फंड से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। हालाकि इक्विटी फंड जोखिम भरे होते हैं। इसलिए इनमें केवल जोखिम लेने की क्षमता रखने वाले लोगों को ही निवेश करना चाहिए।
यूटीआई इक्विटी फंड
यूटीआई इक्विटी फंड एक और बेहतर फंड है जिसे क्रिसिल ने 5-स्टार रेटिंग दी है। इस फंड में 100 रु तक की न्यूनत एसआईपी कर सकते हैं। फंड से 5 साल का सालाना रिटर्न लगभग 10 फीसदी है, जबकि फंड से 3 साल का रिटर्न 11 फीसदी से अधिक है। 7 साल की अवधि में लगभग सालाना रिटर्न 14 फीसदी रहा है। फंड के पास बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी इन्फोटेक, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दमदार शेयर हैं। 5 से 7 साल के लिए निवेश करने वालों के लिए यह एक अच्छा दांव है।
जोखिम होता है कम
वैसे तो इक्विटी म्यूचुअ फंड जोखिम भरे होते हैं। पर इन फंड्स के मैनेजर इस जोखिम को कम करते हैं। म्यूचुअल फंड्स में आपका पैसा एक्सपर्ट और जानकार रिसर्च के आधार पर निवेश करते हैं। वे हर की छोटी-बड़ी जानकारी रखते हैं, जिससे जोखिम कम होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
