Multibagger Stock: शेयर बाजार के विशाल समुद्र में कुछ ऐसी छोटी और गुमनाम कंपनियां हैं, जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं है, लेकिन उन्होंने सिर्फ कुछ सालों में ही अपने निवेशकों की किस्मत को आसमान में पहुंचा दिया है। इन कंपनियों में 1 लाख रुपए से भी कम इन्वेस्ट करके लोग अब तक करोड़पति बन चुके हैं। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट लिमिटेड इसी तरह की एक कंपनी का नाम है, इसके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी तो नहीं है पर पिछले 3.5 साल के अंदर इस कंपनी के शेयर जबरदस्त तरीके से बढ़ें हैं।
205 करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली ये शानदार कंपनी पिछले 3.5 साल के अंदर अपने निवेशकों को जबरदस्त मल्टीबैगर रिटर्न देकर उनकी लगाई हुई रकम को कई गुना बढ़ा दिया है।

आपको बताते चलें कि हजूर मल्टी प्रोजेक्ट के शेयर 20 नवंबर यानि सोमवार को 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 134.75 रुपए की कीमत पर बंद हुए। आपको बताते चलें कि आज से 3.5 साल पहले इस कंपनी के शेयर की कीमत मात्र 0.84 रुपए थी। तब से अब तक इसकी कीमतों में करीब 16000 प्रतिशत का उछाल आ चुका है और आज इसके शेयर की कीमत 134 रुपए से भी ज्यादा हो चुकी है।
इस हिसाब से हम कैलकुलेशन करते हैं, तो अगर किसी इन्वेस्टर ने 3.5 साल पहले इस कंपनी में 1 लाख रुपए डाले होंगे तो, आज उसकी कीमत 16000 फीसदी बढ़कर करीब 1.6 करोड रुपए हो गई होगी।
वहीं किसी के द्वारा अगर 3.5 साल पहले इस कंपनी के शेयर में सिर्फ 63000 रुपए का इन्वेस्टमेंट किया गया है और आज तक उसने अपने शेयर नहीं बेचे हैं तो, इन 63000 रुपए की कीमत बढ़कर 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की हो गई होगी और वह इंसान करोड़पति बन चुका होगा।
हालांकि, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयरों की परफॉर्मेंस हाल के समय में थोड़ा उतार चढ़ाव से भरी रही है। पिछेल एक महीने के समय में इस कंपनी के शेयर्स ने इनवेस्टर्स को करीब 13.57 फीसदी का बढ़त दी है। वहीं बात करें पिछले 6 महीने की तो इन शेयर्स में 16.63 फीसदी का उछाल को देखने को मिला है। साल 2023 में अब तक यह शेयर करीब 85.17 प्रतीशत की तेजी से बढ़ा है। लेकिन पिछले 1 साल की अवधी में इस कंपनी के शेयर ने 53.33 फीसदी का उछाल हासिल किया है।
आपको यह बताते चलें की हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स एक बहुत ही छोटी कंपनी है। इन कंपनियों के बारे में अधिक जानकारी नहीं होने के चलते इनमें इन्वेस्ट करना कफी ज्यादा खतरे से भरा होता है। लेकिन फिर भी इनके शेयर आपको इतना जबरदस्त रिटर्न देते हैं, जो बड़ी-बड़ी कंपनी में इन्वेस्ट करने पर भी नहीं मिलता है।
यहां पर दी गई जानकारी सिर्फ शेयर परफॉर्मेंस के आधार पर आपको बताई जा रही है। आपको यह पता होना चाहिए कि किसी भी शेयर में इन्वेस्ट करना बाजार जोखिम के अधीन होता है। इसलिए एक समझदार निवेशक की तरह आपको मार्केट में पैसे लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए,ताकि आप कम रिस्क में ज्यादा रिटर्न वाले शेयर खरीद सकें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
