Multibagger Stock Return: शेयर बाजार में तेजी के बीच चुनिंदा शेयरों में तेज एक्शन हैं. इसमें फार्मा सेक्टर की कंपनी बालाजी फार्मास्युटिकल्स का शेयर शामिल है, जोकि सोमवार को 10 फीसदी से ज्यादा उछलकर बंद हुआ था. कारोबारी सेशन में शेयर 57.50 रुपए का हाई टच किया था. इससे पहले शुक्रवार को शेयर 51.95 रुपए पर बंद हुआ था. दरअसल, शेयरों में यह तेजी कंपनी की वैश्विक स्तर पर विस्तार करने की योजना के बाद देखने को मिल रहा.
निवेशकों को मिला मल्टीबैगर रिटर्न
बालाजी फार्मास्युटिकल्स ने पिछले 5 सालों में अपने शेयरधारकों को 130% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले एक साल में शेयरों पर दबाव रहा है. क्योंकि इस दौरान शेयर 52% तक फिसल गया है. पिछले 6 महीनों में निवेशकों को 34% का नुकसान हुआ है, जबकि पिछले एक महीने में 5% से अधिक की तेजी हुई है.

ग्लोबल विस्तार की योजना बना रही कंपनी
छोटे मार्केट कैप वाली कंपनी बालाजी फार्मास्युटिकल्स मौजूदा बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने और नए भौगोलिक क्षेत्रों में प्रवेश करने के उद्देश्य से विकास की योजना बना रही है. 2021-2024 के दौरान कंपनी ने फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाकर और उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए उत्पादों की एक लंबी श्रृंखला पेश की. इस दौरान इसने होंडुरास, अल साल्वाडोर, निकारागुआ और मध्य अफ्रीकी गणराज्य जैसे देशों में अपना विस्तार किया.
इन क्षेत्रों में बढ़ेगा कारोबार
कंपनी अब लैटिन अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया और स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल (CIS) में प्रवेश करके अपने कार्यों को और बढ़ाना चाहती है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
