Multibagger Stock: शेयर बाजार में तेज एक्शन दर्ज किया जा रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर रॉकेट की तरह भाग रहे हैं. ऐसा ही एक शेयर इंजीनियरिंग सॉल्युशन प्रोवाइडर कंपनी थर्मैक्स लिमिटेड (Thermax Limited) का है. इस कंपनी के शेयरों ने पिछले 22 सालों में 9 रुपए से 3,372 रुपए तक का सफर तय किया है. शेयर का भाव चढ़ने की वजह से कुल मार्केट कैप भी करीब 38,803 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.
लखपति से करोड़पति का सफर
अगर किसी निवेशक ने 24 साल पहले थर्मैक्स लिमिटेड (Thermax Limited Share) के शेयरों में 1 लाख रुपए लगाए होते और उन्हें अपने पास रखा होता, तो अब उनके पास करीब 3.46 करोड़ रुपए होते. पिछले पांच सालों में थर्मैक्स इंडस्ट्रीज के शेयर (Thermax Limited Share Price) ने निवेशकों को 303% का रिटर्न दिया है. इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद पिछले साल शेयर की कीमत में 7% की गिरावट आई है.
मीडियम टर्म में लगातार टूट रहा शेयर
हाल ही में बाजार में आए करेक्शन ने भी शेयर को प्रभावित किया है, जिसमें छह महीनों में 28% और तीन महीनों में 29% की गिरावट आई है. थर्मैक्स लिमिटेड (Thermax Limited Share Price) इंटरनेशनल लेवल पर काम करता है, जोकि मुख्य रूप से ऊर्जा, पर्यावरण और रासायनिक क्षेत्रों में इंजीनियरिंग सॉल्युशंस प्रोवाइड करता है. उनकी सर्विसेज में बॉयलर, कूलिंग सिस्टम, जल उपचार और अपशिष्ट प्रबंधन शामिल हैं. ये पेशकश घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों को पूरा करती हैं.

शेयर बाजार में लगातार 5वें भी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार 5 महीनों से बिकवाली दर्ज की जा रही है. अक्टूबर 2024 से जारी गिरावट का सिलसिला फरवरी 2025 तक देखने को मिला है. मार्च ंमें भी हल्की रिकवरी दिखी है, लेकिन फिलहाल ट्रेंड कमजोरी का ही बना हुआ है. सितंबर 2024 को रिकॉर्ड हाई से सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) करीब 15-16% तक टूट गए हैं. इस दौरान मार्केट कैप में करीब 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट गया है. बाजार की बिकवाली के बड़े ट्रिगर्स में हाई वैल्युएशंस, ग्लोबल ट्रेड टेंशन समेत अन्य शामिल हैं.
More From GoodReturns

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications