Multibagger Stock: शेयर बाजार में इन दिनों में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा पेनी स्टॉक्स भी फोकस में हैं. इसमें 1987 में शुरू हुई एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (Standard Capital Markets) का शेयर भी शामिल है, जिसमें आज 17 फरवरी को अपर सर्किट लग गया. शेयर ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त रैली दिखाया है. स्टॉक 5 साल में 0.09 रुपए से बढ़कर 0.79 रुपए हो गया है, जो कि 1480% की तेजी को दिखा रहा है. मल्टीबैगर स्टॉक (Standard Capital Markets Stock Returns) सोमवार को 0.79 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया.
पेनी स्टॉक का कारोबार (Penny Stock)
स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के फाइनेंस सेक्टर (Standard Capital Markets Share Price) में विस्तार कर रही है. इसका फोकस ईवी बैटरी और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर है. इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और बैटरी चाहने वाले व्यक्तियों के लिए किफायती लोन के साथ ईवी को अपनाना अधिक सुलभ बनाना है.

मल्टीबैगर पेनी स्टॉक के तिमाही नतीजे (Mutlibagger Penny Stock)
स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स (Standard Capital Markets results) ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. इसके तहत Q3FY25 में कंपनी ने 20.28 करोड़ रुपए की नेट बिक्री दर्ज की, जो Q2FY25 में 9.84 करोड़ रुपए के मुकाबले ज्यादा है. हालांकि, कंपनी को पिछली तिमाही में 0.70 करोड़ रुपए के छोटे नुकसान की तुलना में 45.10 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 137 करोड़ रुपए है. दिसंबर 2024 तक प्रमोटरों के पास कंपनी में 13.89% हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक के पास 86.11% हिस्सेदारी है.
कंपनी का फोकस
स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (Standard Capital Markets) ने अपनी सहायक कंपनी स्टैंडर्ड कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के जरिए मर्चेंट बैंकिंग में भी कदम रखा है. इसका उद्देश्य सलाहकार सेवाओं और कानूनी सहायता जैसी पारंपरिक बैंकिंग पेशकशों से परे अपनी वित्तीय सेवाओं को व्यापक बनाना है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने निजी प्लेसमेंट के जरिए 1 लाख रुपए प्रत्येक फेस वैल्यू वाले 5,800 गैर-रेटेड, गैर-सूचीबद्ध सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी करने को मंजूरी दी, जिसकी कुल राशि 58 करोड़ रुपये है.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ स्टॉक के बारे जानकारी देनी है. गुडरिटर्न्स निवेश की सिफारिश नहीं दे रहा. निवेश से जुड़े किसी भी फैसले को अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह पर लें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
