Multibagger Stock News in Hindi: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजारों में मची हलचल के बीच चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. ऐसी ही एक कंपनी हैदराबाद बेस्ड है, जिसने अपने शेयरहोल्डर्स को धमाकेदार रिटर्न दिया है. CPaaS कंपनी टानला प्लेटफ़ॉर्म ने पिछले 11 सालों में 13340% की तूफानी रिटर्न दिया है.
शेयरहोल्डर्स को लाख के बदले मिले करोड़
टानला प्लेटफॉर्म (Tanla Platforms ) के शेयरों में जोरदार तेजी के चलते निवेशकों को बंपर कमाई हुई. क्योंकि शेयर ने 2014 में इनवेस्टर्स के 1 लाख के निवेश को अब तक 1.34 करोड़ रुपए में बदल दिया है. हालांकि, हाल ही में चुनौतियों की वजह से शेयरों में करेक्शन भी देखने को मिला है. यही वजह है कि 3 सालों में 64% और पिछले साल 46% की गिरावट दिखा चुका है.
टानला प्लेटफॉर्म्स शेयर प्राइस ट्रेंड
पिछले 11 सालों में टानला प्लेटफॉर्म्स (Tanla Platforms ) के शेयरों की कीमत 3.90 रुपए से बढ़कर 524.15 रुपए हो गई है. यानी मल्टीबैगर रिटर्न ने करीब 1 दशक में निवेशकों को 13340% का तगड़ा रिटर्न दिया है. BSE एनलिटिक्स के मुताबिक 5 सालों में ही इसने करीब 550% की बढ़त हासिल की है.

पिछले तीन सालों में टानला प्लेटफॉर्म्स (Tanla Platforms ) के शेयर में 64% की गिरावट आई है, जबकि पिछले साल इसमें 46% की गिरावट आई थी. पिछले साल 15 जुलाई को शेयर ने 52-वीक के अपने हाइएस्ट लेवल 1,086.05 रुपए को छुआ था और इस साल 12 फरवरी को 515.90 रुपए के निचले स्तर पर फिसल गया था.
लॉन्ग टर्म में हुई तगड़ी कमाई
हैदराबाद बेस्ड कंपनी के शेयर (Tanla Platforms Share Price) ने शेयरहोल्डर्स को ताबड़तोड़ कमाई कराई है. शेयर ने पिछले दशक में 13,340% का बंपर रिटर्न दिया है. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक शेयर में फरवरी 2014 में 1 लाख रुपए का निवेश आज बढ़कर 1.34 करोड़ रुपए हो गया होता. इसके उलट पांच साल पहले इतनी ही रकम का निवेश करने पर आज केवल 6.5 लाख रुपए मिलते.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल शेयर के रिटर्न को लेकर दी गई जानकारी के लिए प्रकाशित की गई है. गुटरिटर्न्स का उद्देश्य शेयर में निवेश को लेकर प्रत्साहित करना नहीं है. किसी भी तरह के निवेश के फैसले के लिए अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें. )
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
