Multibagger Stock: महानवमी के त्योहार के बीच बुधवार (1 अक्टूबर) को घरेलू शेयर बाज़ार में तेजी देखी गई। आरबीआई की मॉनिट्री पॉलिसी की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के ऐलान के बीच दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में उछाल दर्ज हुई।

हालांकि बाज़ार में यह तेजी पिछले 8 कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद देखी गई है। इस गिरावट में भी कुछ ऐसे स्टॉक्स रहे हैं जिसने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं। आज हम आपको एक ऐसे स्मॉलकैप स्टॉक के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसने निवेशकों का पैसा महज दो महीने से भी कम समय में दोगुना कर दिया।
वहीं, एक महीने में यह स्टॉक 80 फीसदी से अधिक उछला है। इस मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी का नाम नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया (Netweb Technologies India) है।
Netweb Technologies Share Price
कंपनी के शेयरों में बुधवार (1 अक्टूबर) को 13 फीसदी से अधिक की उछाल दर्ज हुई और इस के साथ स्टॉक 52 सप्ताह के नई ऊंचाई 4146.55 रुपये पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक दोपहर के 1:37 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर 12.6 फीसदी की बढ़त के साथ 4108.90 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1278.85 रुपये है। सत्र के दौरान बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 23,278.51 करोड़ रुपये था।
2 साल में पांच गुना किया पैसा
नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के शेयरों में पिछले एक सप्ताह में करीब 20 फीसद चढ़े हैं। कंपनी के शेयर 1 सितंबर 2025 को 2232.80 रुपये पर थे जो अब बढ़कर 4000 रुपये के ऊपर निकल गया है।
नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर का भाव 31 जुलाई 2025 को 2031.50 रुपये पर था। कंपनी के शेयर पिछले 3 महीनों में करीब 120 फीसदी उछले हैं जबकि इस साल अब तक 41 फीसदी और पिछले 6 महीनों में 170 फीसदी से अधिक चढ़े हैं।
स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 29 सितंबर 2023 को 827.70 रुपये पर थे। पिछले 2 साल की बात करें तो स्टॉक में करीब 400 फीसदी की उछाल आई है। यानी निवेशकों का पैसा 5 गुना हो चुका है।
2 साल पहले शेयर हुए थे लिस्ट
बता दें कि नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया का आईपीओ 17 जुलाई 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और यह 19 जुलाई तक ओपन रहा था। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 500 रुपये था। नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के शेयर 27 जुलाई 2025 को 942.50 रुपये पर लिस्ट हुए थे। कंपनी का आईपीओ टोटल 90.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
