
Greenply Industries जो देश की दूसरी सबसे बड़ी प्लाईवुड कंपनी है। इस कंपनी ने अपने निवेशको की काफी शानदार कमाई करवाई है। इस कंपनी के शेयर ने अपने लॉन्ग टर्म के निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। ग्रीनप्ली इंडस्ट्रीज का शेयर 1 वर्ष के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया था। लेकिन अब इस कंपनी का इस लेवल से लगभग 3 प्रतिशत रिकवर हुआ है। आगे भी इस कंपनी का शेयर बेहतर तेजी के आसार है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईडीबाई कैपिटल के अनुसार, यह शेयर मौजूदा लेवल से 24 प्रतिशत ऊपर चढ़ सकता है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
ग्रीनप्लाई पर एक्सपर्ट्स क्यों लगा रहे है दांव
यह कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्लाईवुड कंपनी है। इसे रियल एस्टेट की बढ़ती बिक्री का फायदा मिलेगा। 2.40 लाख क्यूबिक मीटर्स मीडियम-डेंसिटी फाइबरबोर्ड की क्षमता वाला प्लांट यह कंपनी शुरू करने वाली है। इस कारण ब्रोकरेज फर्म आईडीबीआई कैपिटल के अनुमान है कि इस कंपनी का प्रोडक्शन फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में धीरे धीरे बढ़ेगा। इसके विस्तार के बाद फाइनेंशियल ईयर 2023 से 25 तक इसकी बिक्री 18 प्रतिशत बढ़ सकती है और अगर हम नेट प्रॉफिट की बात करें, तो 35 प्रतिशत के सीएजीआर से बढ़ सकती है। कंपनी इस प्लांट के माध्यम से अपने बेहद ही अहम कैपिटल एक्सपेंडिचर के साइकिल को पूरा कर लेगी। ब्रोकरेज के मुताबिक, इस कंपनी के शेयर को 171 रु के टारगेट प्राइस पर खरीददारी की रेटिंग दी है।
यह शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है
इस देश की दूसरी सबसे बड़ी प्लाईवुड कंपनी के शेयर की अगर हम बात करें, तो यह शेयर 9 जुलाई 2004 को 1.10 रु के स्तर पर था। यह यह शेयर 138.45 रु के स्तर पर है। यानी इस कंपनी के शेयर ने सिर्फ 19 वर्षों के भीतर भी 1 लाख रु को करीब 126 गुना बढ़ा दिया है और 1.26 करोड़ रु बना दिया है।
क्या है 52 हफ्ते का उच्चतर और निचला स्तर
अगर हम इस कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर की बात करें, तो यह शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर 232.30 रु है। वहीं, अगर हम इस कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का निचला स्तर की बात करें, तो इस कंपनी के 52 हफ्ते का निचला स्तर 133.85 रु है।
नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। यहां पर ब्रोकरेज कंपनी इस शेयर पर टारगेट प्राइस बताया जा रहा है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications