Multibagger Stock: शेयर बाज़ार में पिछले कई दिनों से गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि, इस गिरावट में भी कुछ ऐसे शेयर रहे हैं जिसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिए हैं। जहां एक ओर ट्रम्प टैरिफ के असर से पूरा शेयर बाज़ार हिला पड़ा है, वहीं दूसरी कुछ स्टॉक्स में इसका कोई फर्क नज़र नहीं आ रहा है।

आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसमें ट्रम्प टैरिफ का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है और लगातार उछाल दर्ज हो रही है। सोमवार (29 सितंबर) को बाज़ार में गिरावट के बीच इस स्टॉक में उछाल आई और 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ बंद हुआ।
हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम Cian Agro Industries & Infrastructure है। सोमवार को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा और बीएसई में यह मल्टीबैगर स्टॉक 2023.20 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। यह कंपनी का रिकॉर्ड हाई भी है। बता दें कि स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 165.60 रुपये है। बाज़ार बंद होने पर बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 5662.11 करोड़ रुपये था।
1 महीने में पैसा डबल
Cian Agro Industries & Infrastructure ने निवेशकों का पैसा महज 1 महीने में ही डबल कर किया है। पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 27 फीसदी चढ़ा है जबकि एक महीने में शेयर का भाव 174 प्रतिशत उछला है। 2 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 375 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन महीने में 349 फीसदी और 6 महीने में इस मल्टीबैगर स्टॉक का भाव 494 प्रतिशत बढ़ा है।
पिछले एक साल में Cian Agro Industries & Infrastructure के शेयरों की कीमतों में 1121 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 2 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 4552 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले 3 साल में पोजीशनल निवेशकों 3646 प्रतिशत और 5 साल में निवेशकों को 6828 प्रतिशत का दमदार रिटर्न मिला है।
1 लाख को बनाया 50 लाख रुपये
एक साल में कंपनी के शेयर ने 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 50 लाख रुपये बना दिया। 1 साल पहले जून 2024 में स्टॉक का भाव 40 रुपये के आसपास था। ऐसे में कोई निवेशक 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसे 2440 शेयर्स मिलते और अब तक हॉल्ड करता तो उन शेयरों की वैल्यू बढ़कर करीब 50 लाख रुपये हो गए होते। इस कैलकुलेशन में किसी प्रकार के कॉर्पोरेट एक्शन को शामिल नहीं किया गया है।
1 अक्टूबर से 48 घंटों के लिए शेयर में नहीं होगी ट्रेडिंग
कंपनी ने एक्सचेंज में जानकारी देते हुए बताया है कि उनका ट्रेडिंग विंडो 1 अक्टूबर से अगले 48 घंटों के लिए बंद रहेगा। कंपनी के तिमाही नतीजों के ऐलान के 48 घंटों तक शेयरों की खरीद और बिक्री नहीं की जा सकेगी। कंपनी ने बताया कि वित्तीय परिणामों की घोषणा के लिए कंपनी की बोर्ड बैठक की तारीख 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और छमाही के बारे में उचित समय पर अलग से सूचित किया जाएगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications