Multibagger Stock: शेयर बाजार में आज 20 फरवरी को नरमी है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे. बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरा दिन है जब कमजोरी है. इसमें चुनिंदा शेयर खबरों के दम पर तेजी दिखा रहे. इसमें BSE का शेयर भी शामिल है, जोकि कारोबारी सेशन में 4% तक चढ़ चुका है. शेयर 5850 रुपए का हाई भी टच किया. दरअसल, मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) में तेजी का ट्रिगर गोल्डमैन सैक्स की खरीदारी है. बता दें कि शेयर पिछले 6 महीने में शेयरहोल्डर्स का पैसा डबल कर चुका है.
BSE को लेकर क्या है खबर?
BSE में तेजी की वजह गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की खरीदारी है, जिसने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए प्एक्सचेंज में हिस्सेदारी हासिल की है. NSE बल्क डील डेटा के मुताबिक गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर) पीटीई ने 19 फरवरी को BSE के 7.28 लाख शेयर खरीदे. यह डील 5,504.42 रुपए प्रति शेयर की औसत कीमत पर किया गया. इससे कुल 401.19 करोड़ रुपए का बिजनेस हुआ. हालांकि, इस ट्रांजैक्शन में शामिल सेलर्स के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. खबर के चलते शेयरों में जोरदार तेजी है. यह 2 कारोबारी सेशन में 13% से ज्यादा उछल चुका है.
BSE शेयर का परफॉर्मेंस
एनएसई (NSE) पर शेयर आज गुरुवार को 5687 रुपए के भाव पर ओपन हुआ. कारोबारी सेशन में स्टॉक ने 5850 रुपए का हाई बनाया. हालांकि, इससे पहले सुबह कारोबारी सेशन में 5604 रुपए का सबसे निचला स्तर छुआ. बता दें कि BSE शेयर का 52-वीक हाई 6133 रुपए है. जबकि 1 साल का निचला स्तर 1941 रुपए है.

5 कारोबारी दिनों में शेयर का भाव 10% से ज्यादा उछल चुका है. 6 महीने में निवेशकों को 115% का तगड़ा रिटर्न मिला है. 1 साल की अवधि में BSE का शेयर करीब 155% का रिटर्न दिया है. 5 साल की अवधि में शेयर का रिटर्न तो छप्पड़फाड़ है, जिसने करीब 3300% का रिटर्न दिया है.
दिसंबर तिमाही में BSE का प्रदर्शन
बाजार को दी जानकारी में BSE ने दिसंबर तिमाही के नतीजों की जानकारी दी. इसके तहत सालाना आधार पर मुनाफा दोगुना हो चुका है. अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में 220 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 108.2 करोड़ रुपए था. इसके अलावा 835.4 करोड़ रुपए की आय रही, जोकि किसी एक तिमाही में पहली बार रहा. सालभर पहले की समान तिमाही में कंपनी की आय 431.4 करोड़ रुपए की आय थी. यानी आय में 94% का उछाल आया है.
BSE ने बताया कि एवरेज डेली टर्नओवर 6800 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 6643 करोड़ रुपए से थोड़ा ज्यादा है. डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी स्ट्रॉन्ग ट्रैजेक्ट्री में है. दिसंबर तिमाही में डेली प्रीमियम टर्नओवर बढ़कर 8,758 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 2,550 करोड़ रुपए था.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
