Multibagger Stock : शेयर मार्केट में हजारों स्टॉक लिस्ट हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे शेयर हैं जिसने कम समय में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिए हैं। आज हम आपको यहां एक ऐसे स्टॉक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसने निवेशकों को पिछले पांच साल में 4200 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं।

सबसे खास और बड़ी बात कि स्टॉक का भाव अभी 25 रुपये से भी कम है और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक कंपनी से करोड़ों रुपये का डिफेंस ऑर्डर मिलने के बाद निवेशक जमकर शेयर में पैसा लगा रहे हैं। यही कारण कि बुधवार (20 अगस्त) को स्टॉक में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया।
हम यहां जिस कंपनी की बात कर रहे हैं वह एक स्मॉल-कैप स्टॉक है और इसका नाम एयरपेस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Aerpace Industries Ltd) है। कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर बुधवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 21.70 रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी को UAE से मिला करोड़ों रुपये का ऑर्डर
एयरपेस इंडस्ट्रीज ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बुधवार को बिजनेस अपडेट जारी करते हुए यूएई की एक प्रमुख रक्षा कंपनी से कंपनी को आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त मिला है। एयरपेस इंडस्ट्रीज ने आज एक्सचेंजों को दी गई सूचना में कहा, "19 अगस्त 2025 को एयरपेस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी - एयरपेस जनरल ट्रेडिंग एलएलसी, यूएई - को संयुक्त अरब अमीरात की एक प्रमुख रक्षा कंपनी से आशय पत्र प्राप्त हुआ।"
स्मॉल-कैप कंपनी ने एक्सचेंजों को दिए जानकारी में बताया कि यूएई की रक्षा कंपनी ने उसके उन्नत रक्षा ड्रोन पोर्टफोलियो का मूल्यांकन किया है और इसमें गहरी रुचि व्यक्त की है। कंपनी ने आगे कहा, "उनके अधिकारी हमारे एयरशील्ड कार्यक्रम के तहत विकसित ड्रोनों का लाइव प्रदर्शन देखने के लिए जल्द ही भारत का दौरा करेंगे।"
कंपनी ने आगे कहा कि तकनीकी क्षमताओं के संतोषजनक प्रदर्शन और सत्यापन के अधीन, यूएई इकाई ने अपनी रक्षा आवश्यकताओं के लिए एयरपेस रक्षा ड्रोन की खरीद के साथ आगे बढ़ने की अपनी मंशा व्यक्त की है। फिलहाल, कंपनी ने गोपनीयता का हवाला देते हुए यूएई स्थित रक्षा फर्म का नाम उजागर नहीं किया है।
Aerpace Industries Q1 Results FY 2006
हाल ही में एयरपेस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2026 के पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कंपनी का घाटा पिछले वर्ष की इसी अवधि के 0.94 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.76 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, मार्च तिमाही में दर्ज 3.3 करोड़ रुपये के घाटे से कम रहा।
अप्रैल-जून की अवधि में परिचालन से कुल आय बढ़कर 13.91 लाख रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले यह 10.93 लाख रुपये थी।
Aerpace Industries Share Price History : 5 साल में 4200 फीसदी रिटर्न
आज यह स्मॉल-कैप स्टॉक बीएसई पर 20.71 पर खुला जो इसके पिछले बंद भाव 20.67 से थोड़ा अधिक है। इसके बाद शेयरों में दमदार तेजी देखी गई और इंट्राडे कारोबार में 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 21.70 रुपये के हाई पर पहुच गया। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 60 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 19.33 रुपये है।
शॉर्ट टर्म में एयरपेस इंडस्ट्रीज के शेयरों का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है लेकिन मिड और लॉन्ग टर्म में निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ है। पिछले एक वर्ष में कंपनी के शेयरों में 46% से अधिक जबकि इस साल अब तक करीब 55% की गिरावट आई है। पिछले 6 महीनों की बात करें तो स्टॉक 21 फीसदी टूटा है।
हालांकि, पिछले दो वर्षों में एयरपेस इंडस्ट्रीज के शेयर 600% से अधिक और तीन साल में 1750 फीसदी से अधिक की उछाल आई है। वहीं पांच साल की अवधि में निवेशकों को 4200 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

MSCI अगस्त रिव्यू: इन 4 शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, क्या आज बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन?

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications