Multibagger Stock: शेयर मार्केट में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (27 अक्टूबर) को दमदार तेजी देखी गई। इसके साथ एनएसई निफ्टी 50 एक बार फिर से 26000 के लेवल के ऊपर पहुंच गया। हालांकि आखिर में 26000 के नीचे बंद हुआ। हालांकि, इस दमदार कारोबारी सत्र के बीच कई शेयरों में बंपर उछाल दर्ज हुई।

बाजार में पिछले कुछ सत्र में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिसके चलते निवेशक ऐसे स्टॉक की तलाश में रहते हैं जिसमें मल्टीबैगर रिटर्न मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप भी ऐसे स्टॉक की तलाश में हैं तो आज हम आपको यहां एक ऐसे ही शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने आज यानी 27 अक्टूबर को 20 फीसदी की भारी उछाल दर्ज की। वहीं पिछले कुछ समय में स्टॉक ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।
हम यहां जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं उसका नाम ए-1 लिमिटेड है। कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विविधीकरण की घोषणा के बाद स्टॉक में यह 20 फीसदी दमदार तेजी आई है। यह स्मॉलकैप स्टॉक 20% के अपर सर्किट के साथ ही बंद हुआ और बीएसई पर इसका 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 1,263.70 रुपये प्रति शेयर रहा।
कंपनी ने की बड़ी घोषणा
ए-1 लिमिटेड ने सोमवार को घोषणा की कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (ईवी) के निर्माण में लगी कंपनी ए-1 सुरेजा इंडस्ट्रीज में अपनी मौजूदा साझेदारी हिस्सेदारी या शेयरहोल्डिंग को 45% से बढ़ाकर 51% करने का फैसला किया है, बशर्ते सभी नियामक और वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं।
कंपनी ने पहले ही ए-1 सुरेजा इंडस्ट्रीज में 45% साझेदारी हिस्सेदारी हासिल कर ली थी, और अब 6% और हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जिससे उसकी कुल हिस्सेदारी 51% हो गई है। कंपनी ने 27 अक्टूबर को एक विज्ञप्ति में कहा, "इस कदम से ए-1 लिमिटेड भारत की पहली सूचीबद्ध रासायनिक कंपनियों में से एक बन गई है, जिसने किसी प्रमाणित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण उद्यम में सीधे इक्विटी हासिल की है।"
अहमदाबाद स्थित ए-1 सुरेजा इंडस्ट्रीज, बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के निर्माण को बढ़ावा दे रही है, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग ₹100 करोड़ है। कंपनी अब 250% से अधिक की अनुमानित चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ तेज़ी से विस्तार के लिए तैयार है, जो अनुसंधान एवं विकास चरण से व्यावसायिक स्तर पर विस्तार की ओर अग्रसर है। ए-1 सुरेजा इंडस्ट्रीज के नाम वर्ष 2028 तक विशिष्ट डिज़ाइन के लिए एक पेटेंट है।
A-1 Share Price History
ए-1 के शेयर एक महीने में 36 प्रतिशत से अधिक चढ़े हैं जबकि तीन महीनों में 94 फीसगी से अधिक की तेजी आई है। स्मॉलकैप स्टॉक छह महीनों में 142 फीसदी चढ़ा है और शेयर ने सालाना आधार पर 214 फीसदी की उछाल दर्ज की है। पिछले पांच वर्षों में ए-1 के शेयर ने निवेशकों को 2,135% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
1 लाख के बन गए 27 लाख रुपये
2019 में स्टॉक का भाव 50 रुपये कम था। 23 मार्च 2019 को बीएसई पर स्टॉक का भाव 47 रुपये था। ऐसे में यदि किसी ने इस दिन 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसे 2127 शेयर्स मिलते और अब तक होल्ड किया होता तो उन शेयरों की वैल्यू 27 अक्टूबर 2025 की क्लोजिंग प्राइस 1263 रुपये के हिसाब से लगभग 27 लाख रुपये हो गए होते। इस कैलकुलेशन में किसी प्रकार के कॉरपोरेट एक्शन को शामिल नहीं किया गया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications