
Swan Energy जो टेक्सटाइल और रीयल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी है। इस कम्पनी के शेयर में पिछले कुछ वक्त से मार्केट में कमजोरी का असर दिख रहा था। लेकिन आज इसका शेयर मार्केट में मजबूती के साथ खुला है। इस शेयर का रिकॉर्ड हाई 3 जनवरी को पहुंचा था और इस कंपनी के शेयर ने अपने लंबे समय के निवेशक को तगड़ा रिटर्न दिया हैं। अगर कोई निवेशक ने लॉन्ग टर्म में 18,000 निवेश किया होगा, तो उसको आज करोड़पति बना दिया है। आज यानी 11 जनवरी 2023 को सुबह 9:25 बजे इस कम्पनी का शेयर बीएसई पर 1.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ करीब 322.25 के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इस कम्पनी का मार्केट कैप लगभग 8,510 करोड़ रूपये है।
18,000 रूपये के 1 करोड़ रूपये बने केवल 19 साल में
27 अप्रैल 2004 को इस कंपनी का शेयर केवल 56 पैसे के भाव पर मिल रहे थे। अब इसका शेयर करीब 55436 प्रतिशत मजबूत होकर करीब 322.25 रूपये के स्तर पर है यानी इस कम्पनी के शेयर में केवल 18,000 रूपये के निवेश पर ही अपने जो निवेशक है। इसको करोड़पति बना दिया है। इसकी खास बात यह है कि स्वान एनर्जी के शेयर ने अपने लॉन्ग टर्म के इनवेस्टर्स को तो तगड़ा रिटर्न दिया ही है। इसके साथ ही अपने कम टाइम फ्रेम वाले निवेशकों को भी एक बेहतर रिटर्न दिया है। स्वान एनर्जी का पिछले वर्ष 6 जनवरी को यह 131 के एक वर्ष के रिकॉर्ड स्तर पर था। हालांकि फिर यह 3 जनवरी 2023 तक 159 प्रतिशत मजबूत हुआ है और यह मजबूत होकर 339 रूपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।
क्यों पहुंचे इस कंपनी का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर
यह कंपनी टेक्सटाइल और रीयल एस्टेट सेक्टर में है। हालांकि इस कंपनी ने अब सब्सिडियरीज के माध्यम से कई सारे सेक्टर में अपने पैर को पसारना शुरू कर दिया है। एलएनजी पोर्ट टर्मिनल, पेट्रो प्रोडक्ट्स, डिफेंस शिप बिल्डिंग है। एक ओर मजबूत सेक्टर है जिसमें स्वान एनर्जी एंटर करने वाली है। पिछले साल यानी 29 दिसंबर 2023 को कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग को जानकारी दी कि, रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग को खरीदने के लिए हेजल मर्केंटाइल ने जो रिजॉल्यूशन प्लान दाखिल किया था, उसे एनसीएलटी ने मंजूर कर लिया है। रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग को खरीदने के लिए स्वान एनर्जी ने हेजल मर्केंटाइल के साथ एक एसपीवी हेजल इंफ्रा के माध्यम से साझेदारी किया हैं।
सालाना आधार पर रेवेन्यू बढ़ा
इस कंपनी के शेयर में मजबूती का एक ओर कारण वार्षिक 5 मिलियन मीट्रिक टन के एलएनजी पोर्ट टर्मिनल का फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में ही पूरा होकर और शुरू होने की संभावना है। अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 के छमाही में कंपनी को 107 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ था। कंपनी को यह नुकसान अप्रैल-सितंबर 2022 छमाही में ऊंची लागत के वजह से हुआ था। जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की जो समान अवधि है। इस अवधि में इसे 76.86 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। हालांकि रेवेन्यू की बात करें, तो ये वार्षिक आधार पर 105.60 करोड़ रुपये से बढ़कर 403.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications