शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव के चलते तेज हलचल है. बाजार के उतार-चढ़ाव में चुनिंदा शेयर भी फोकस में है. क्योंकि मार्च तिमाही के चलते स्टॉक एक्शन देखने को मिल रहा है. इसमें मल्टीबैगर स्टॉक रिस्पांसिव इंडस्ट्रीज भी फोकस में है. शेयर 1 साल में शेयरहोल्डर्स को दोगुना रिटर्न दे चुका है. शेयर मार्च तिमाही के नतीजों के चलते भी आज 29 मई को फोकस में है. दमदार नतीजों के चलते शुरुआती कारोबार में शेयर 326.30 रुपए का हाई भी बनाया, जबकि 52-वीक हाई 364.50 रुपए का है.
Q4 में कंपनी का प्रदर्शन
एक्सचेंज को दी जानकारी में रिस्पांसिव इंडस्ट्रीज ने बताया कि जनवरी से मार्च अवधि में कंपनी को 45.87 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 22.74 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था. यानी नेट प्रॉफिट में 102% का इजाफा हुआ है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 44.46 करोड़ रुपए से बढ़कर 75.74 करोड़ रुपए हो गया. EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 26.28% पर पहुंच गया, जोकि सालभर पहले 18.75% था. इस दौरान आय 237.15 करोड़ रुपए से बढ़कर 288.19 करोड़ रुपए हो गई है.

FY24 में दमदार प्रदर्शन
रिस्पांसिव इंडस्ट्रीज ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि FY24 में कंपनी को 161.26 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24.39 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. आय भी 973.66 करोड़ रुपए से बढ़कर 1086.97 करोड़ रुपए हो गई. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी 125.99 करोड़ रुपए से बढ़कर 261.25 करोड़ रुपए रहा.
मल्टीबैगर स्टॉक्स से शेयरहोल्डर्स को फायदा
रिस्पांसिव इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर नतीजों के चलते जोश में है. शेयर 29 मई को 326.30 रुपए के भाव तक पहुंचा. शेयर ने सालभर में 105% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. 2 साल में स्टॉक रिटर्न करीब 130% है. पिछले 2 हफ्तों में स्टॉक का रिटर्न 11% रहा. शेयर का 52-वीक हाई 364.80 रुपए है, जोकि पिछले साल 29 सितंबर को बना था. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कुल मार्केट कैप 8,355.51 करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
