शेयर बाजार में मई महीने में जारी तेज करेक्शन के बाद 14 मई को अच्छी खरीदारी से रौनक लौट आई है. बाजार की तूफानी तेजी में सरकारी शेयर भी खूब झूम रहे. इसमें कोचीन शिपयार्ड का शेयर (Cochin Shipyard Share Price) भी शामिल है, जोकि इंट्राडे में करीब 14% तक भागा. शेयर में तेजी की वजह बड़ा ऑर्डर है, जो यूरोपियन क्लाइंट से मिला है. हालांकि, सरकारी शेयर में जारी तेजी पिछले 2-3 सालों की है. शेयर ने निवेशकों को केवल 1 साल की अवधि में ही करीब 400% का बंपर रिटर्न दिया है. पब्लिक सेक्टर की कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) देश की सबसे बड़ी शिप बिल्डिंग और मेंटनेंट फेसिलिटी है. प्लेटफॉर्म सप्लाई वेसल और डबल पतवार वाले ऑयल टैंकर्स को बनाने वाली कंपनी है.
PSU को मिला बड़ा ऑर्डर
कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि यूरोपियन क्लाइंट से बड़ा मिला है. लार्ज ऑर्डर में सरकारी कंपनी को 500 से 1000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर में हाइब्रिड सर्विस ऑपरेशन वेसल के डिजाइन और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा काम है. कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने बताया कि कंपनी को 2 और ऐसे जहाजों के ऑप्शन के साथ हाइब्रिड सर्विस ऑपरेशनल वेसल के डिजाइन और कंस्ट्रक्शन का ऑर्डर मिला है.

इनोवेटिव हाइब्रिड बैटरी सिस्टम से लैस हाइब्रिड SOV कार्बन फुटप्रिंट को कम करते हुए एनर्जी क्षमता में नए स्टैंडर्ड खड़ा करने के लिए तैयार है. वेसल को यूरोपीय मार्केट में ऑफशोर विंड फार्म इंडस्ट्री की सर्विस, मेंटनेंस और ऑपरेशंस जरूरतों के लिए डिजाइन किया गया है. बता दें कि यूरोपीयन मार्केट में सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्युशंस हाई डिमांड में है. सरकारी कंपनी (PSU Stock) ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह प्रोजेक्ट 2026 के अंत तक पूरा होने का अनुमान है.
Cochin Shipyard Share History
कोचीन शिपयार्ड का शेयर (Cochin Shipyard Share Price) लगातार तेजी दिखा रहा. शेयर पिछले 2 सालों से तो गजब का रिटर्न दे रहा है. 1 साल में ही शेयर ने 398% का रिटर्न दिया है. 2 साल में शेयर 750% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. केवल 6 महीने स्टॉक प्राइस 150% के पार निकल गया है. शेयर ने 14 मई को भी दमदार ऑर्डर की खबर से 13% के इंट्राडे हाई बनाया. शेयर BSE पर 1342 रुपए के भाव पर बंद हुआ. इसकी मार्केट वैल्यू 35,314.65 करोड़ रुपए रही.
शेयर बाजार में लौटी रौनक
शेयर बाजार (Stock Market) में मंगलवार को जोरदार खरीदारी दर्ज की गई. सेंसेक्स 328 अंकों की मजबूती के साथ 73,104 रुपए पर बंद हुआ है. निफ्टी भी 113 अंक उछल कर 22,217 पर बंद हुआ है. बाजार में आज सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, मेटल और PSU बैंकिंग शेयरों में दर्ज की गई. जबकि FMCG और फार्मा सेक्टर में बिकवाली हुई है. निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी अदानी एंटरप्राइसेज के शेयर में 5.4% की तेजी दर्ज की गई. जबकि फार्मा शेयर सिप्ला 4% फिसल गया. बाजार की तेजी से BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट भी बढ़ गया है, जोकि 401.90 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया.
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
