नई दिल्ली, अक्टूबर 11। एम्फी (एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया) ने हाल ही में अपनी सितंबर म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट जारी की है, जिससे यह पता चलता है कि निवेशक अब मल्टी-कैप फंडों में भारी निवेश कर रहे हैं। इस कैटेगरी में निवेश इक्विटी फंड कैटेगरियों में सबसे अधिक (3569 करोड़ रु) रहा। इसके बाद सेक्टोरल और फ्लेक्सी-कैप फंड स्कीमें रहीं। इन दोनों तरह की स्कीमों में 2000-2000 करोड़ रु का निवेश आया। यहां हम आपको बताएंगे टॉप 3 रेंकिंग वाले मल्टी-कैप फंडों के नाम। साथ ही जानेंगे इन 3 स्कीमों का रिटर्न कैसा रहा है।
क्या होते हैं मल्टी कैप फंड्स
पिछले साल बाजार रेगुलेटर सेबी ने मल्टी-कैप फंड्स पर एक नया नियम पेश किया था, जिसमें स्कीम की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) का 25-25 फीसदी हिस्सा लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप तीनों शेयरों में निवेश करना अनिवार्य है। यदि योजना की एयूएम 10000 करोड़ रु है, तो उसे तीनों कैटेगरियों के शेयरों में कम से कम 2500-2500 करोड़ रु निवेश करना होगा। बाकी पैसे का फंड हाउस अपनी प्लानिंग के अनुसार निवेश कर सकता है।
क्वांट एक्टिव फंड ग्रोथ
हमारी लिस्ट में पहला नंबर है क्वांट एक्टिव फंड ग्रोथ का, जिसे क्रिसिल और मॉर्निंग स्टार दोनों ने 5-5 स्टार रेटिंग दी है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 75.45 फीसदी, 3 साल का सालाना रिटर्न 50.65 फीसदी, 5 साल का सालाना रिटर्न 32.76 फीसदी और 10 साल का सालाना रिटर्न 24.00 फीसदी रहा है। यहां बताया गया रिटर्न एसआईपी पर मिला है।
महिंद्रा मैन्युलाइफ मल्टीकैप बढ़त योजना-जी
महिंद्रा मैन्युलाइफ मल्टीकैप बढ़त योजना-जी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसे क्रिसिल ने 4 स्टार रेटिंग दी है। जबकि इसे मॉर्निंग स्टार की तरफ से कोई रेटिंग नहीं मिली है। ये स्कीम ज्यादा पुरानी नहीं है। इसलिए हम आपको 1 और 3 साल के एसआईपी रिटर्न की जानकारी देंगे। इस फंड का एक साल का रिटर्न 72.83 फीसदी और 3 साल का सालाना रिटर्न 40.64 फीसदी रहा है।
इनवेस्को इंडिया मल्टीकैप फंड-जी
इनवेस्को इंडिया मल्टीकैप फंड-जी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसे क्रिसिल ने 4 स्टार रेटिंग दी है। जबकि इसे मॉर्निंग स्टार की तरफ से कोई रेटिंग नहीं मिली है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 57.29 फीसदी, 3 साल का सालाना रिटर्न 33.36 फीसदी, 5 साल का सालाना रिटर्न 20.77 फीसदी और 10 साल का सालाना रिटर्न 19.09 फीसदी रहा है।
मल्टीकैप फंड किसके लिए हैं बेस्ट
यदि कोई निवेशक अपनी निवेश राशि को अलग-अलग मार्केट कैपिटलाइजेशन कैटेगरी में फैलाना चाहता है तो निश्चित रूप से मल्टी-कैप फंड इस मकसद को पूरा करेंगे। ये लार्ज कैप स्टॉक का सुरक्षा कवर देंगे, जबकि मिड और स्मॉल कैप एक्सपोजर रिटर्न को बढ़ावा देने का काम करेंगे। मौजूदा आर्थिक माहौल में, जब बाजार लगातार बढ़ रहा है और आर्थिक सुधार को लेकर भारी अनिश्चितता है, तो निवेशकों के लिए बाजार पूंजीकरण में निवेश करना बेहतर होगा। यहां हमने टॉप रेटेड फंड की जानकारी दी है, जिन्होंने समय के साथ अच्छा रिटर्न दिया है। रेटिंग एजेंसियां फंड के लिए एक खास रेटिंग पर पहुंचने के लिए कई कारकों का इस्तेमाल करती हैं और यह फंड चुनने का एक अच्छा मानदंड हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications