Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने अपडेट दिया है। महिलाओं को यह योजना शुरू होने से पहले कुछ काम पूरे करने होंगे। दिल्ली में भाजपा सरकार को बने हुए चार महीने से अधिक समय हो गया है। इस दौरान दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं। फिर भी, महिलाओं को सरकार से कुछ शिकायतें हैं।

जल्द मिलेगा योजना का फायदा
विधानसभा चुनाव से पहले, दिल्ली भाजपा की ओर से जारी घोषणापत्र में वादा किया गया था कि सरकार बनते ही महिलाओं के लिए 2500 रुपये की योजना शुरू की जाएगी। लेकिन, यह योजना अभी तक लागू नहीं हुई है। दिल्ली की लाखों महिलाओं के मन में यह सवाल है कि यह योजना कब शुरू होगी और उन्हें आर्थिक लाभ कब से मिलेगा। हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को लेकर कुछ अपडेट दिए हैं, जो जानना जरूरी है।
दिल्ली सरकार ने बजट सत्र के दौरान इस योजना के लिए अलग से बजट आवंटित कर दिया था। इसके लिए एक समिति का गठन भी हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, फिलहाल योजना के लिए नीति निर्माण का काम चल रहा है।
इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार
जो महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उनके लिए यह जरूरी है कि वे पहले से जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। दरअसल, योजना का फायदा केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके पास दिल्ली के पते वाला वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड होगा।
फिलहाल, अभी भी कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके पास ये जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। ऐसे में, अगर वे योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनवा लेना चाहिए, अन्यथा वे इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी।
महिला सम्मान योजना की शुरुआत की बात करें तो फिलहाल सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई मौकों पर यह आश्वासन दिया है कि योजना को जल्द ही लागू किया जाएगा। इसमें कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक का समय लग सकता है।
दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना का उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह योजना महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना से दिल्ली की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications