नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने बेटियों के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। मगर केंद्र सरकार की ही तरह कई राज्य सरकारों ने भी बेटियों के लिए ढेर सारी योजनाओं की शुरुआत की है। इन्हीं में एक है मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना। ये बेटियों के लिए बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक खास योजना है। इस योजना का मकसद लड़कियों की शिक्षा का स्तर बेहतर बनाना, कन्या भ्रूण हत्या रोकना और बेटियों की जन्म दर बढ़ाना है। ये सारे उद्देश्य महिला सशक्तिकरण का आधार हैं, जो इस योजना का असल मकसद है। बता दें कि बिहार सरकार ने इस योजना को केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की तर्ज पर शुरू किया है। इस योजना के तहत जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक पैसों की मदद दी जाती है।
कितनी होती है सहायता
राज्य के सभी माता-पिता अपनी बेटी के लिए अच्छी से अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करें इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत 51,100 रु की आर्थिक सुरक्षा दी जाती है। एक अनुमान के अनुसार इस योजना का फायदा बिहार की 1.6 करोड़ बेटियों को मिलेगा। इस योजना के तहत अलग-अलग मौकों पर आर्थिक मदद दी जाती है। आइए जानते हैं कब-कब मिलते हैं पैसे।
जन्म से ग्रेजुएशन तक आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत 2 हजार रु बेटी के जन्म पर दिए जाते हैं। ये पैसा सीधे अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है। इसके बाद बेटी के 1 साल के होने और उसका आधार कार्ड तैयार होने के बाद 1-1 हजार रु दो साल तक मिलते हैं। 2 वर्ष की आयु ये रकम 2 हजार रु हो जाएगी। इसके बाद जब बेटी 12वीं कक्षा पास करे तो उसे 10,000 रु और ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद 25,000 रु मिलते हैं। यानी समय समय पर कुल 51,100 रु की राशि बैंक खाते में भेजी जाती है। ध्यान रहे कि इस योजना का फायदा परिवार में 2 ही लड़कियों को मिलेगा।
किसे मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले बेटी को बिहार का निवासी होनी जरूरी है। बता दें कि प्राइमरी और सैकंडरी लेवल की छात्रा के लिए भी इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। जिन बेटियों के माता-पिता के पास सरकारी नौकरी है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। दूसरी अहम बात कि किसी भी परिवार की अधिकतम 2 ही बेटियों को मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का लाभ मिल सकता है।
जानिए आवेदन का तरीका
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना में आवेदन करना काफी आसान है। आपको अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना के आंगनवाड़ी केंद्र पर जाना होगा। यहां आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा। इस फॉर्म में सारी जरूरी जानकारी भरें। साथ ही मांगे गए दस्तावेजों को अटैच करे। जरूरी डॉक्यूमेंट्स और आवेदन फॉर्म को आंगनवाड़ी में ही जमा कराएं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
