Know whom Mukesh Ambani will make his successor: अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के निदेशक मंडल यानी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया गया है। वहीं नीता अंबानी निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले पर रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मुहर लगा दी है। रिलायंस की वार्षिक आमसभा में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इसकी जानकारी दी। मुकेश अंबानी अगले पांच वर्षों तक चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने रहेंगे।
बोर्ड में हुए फेरबदल पर मुकेश अंबानी ने कहा, "बोर्ड की बैठक में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक मंडल में शामिल करने की सिफारिश की गई। मैं गर्व से कह सकता हूं कि उन्होंने समर्पण, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से यह उपलब्धियां हासिल की हैं। अन्य निदेशकों के साथ मिलकर, वे रिलायंस समूह को नेतृत्व देने और हमारे सभी व्यवसायों का मार्गदर्शन करने के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।"

उधर नीता अंबानी ने रिलायंस के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। वह रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष बनी रहेंगी और इस भूमिका में वह बोर्ड में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में सभी बोर्ड बैठकों में भाग लेंगी।
मुकेश अंबानी ने अपने लिए तय जिम्मेदारियां का जिक्र करते हुए कहा कि वे रिलायंस की अगली पीढ़ी के नेतृत्व को तैयार करेंगे। खासकर आकाश, ईशा और अनंत का मार्गदर्शन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। ताकि वे सामूहिक नेतृत्व प्रदान कर सकें और आने वाले दशकों में रिलायंस को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
