नई दिल्ली, अक्टूबर 9। मुकेश अंबानी इस समय एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति तो हैं ही, मगर अब उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे जेफ बेजोस और एलोन मस्क के साथ दुनिया के सबसे स्पेशल वेल्थ क्लब में शामिल हो गए हैं। ये कम से कम 100 अरब डॉलर की संपत्ति वाला क्लब है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अंबानी की दौलत 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गयी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन 11 लोगों (वे 11वें खुद हैं) के दुर्लभ ग्रुप में शामिल हो गए हैं। उनके समूह का शेयर शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर पर चढ़ गया। इस साल उनकी संपत्ति में 23.8 अरब डॉलर की वृद्धि होने के बाद अब उनकी कुल दौलत 100.6 अरब डॉलर हो गई है।
बढ़ता गया बिजनेस
2005 में अपने दिवंगत पिता के बिजनेस साम्राज्य के ऑयल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल बिजनेस को विरासत में हासिल करने के बाद से 64 वर्षीय अंबानी ने अपनी कंपनी को एक रिटेल, टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स सेक्टर की बड़ी मछली बना दिया। उनकी टेलीकॉम इकाई रिलायंस जियो, जिसने 2016 में सेवाएं शुरू की थी, अब भारतीय बाजार में प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर है।
रिटेल और टेक्नोलॉजी वेंचर्स का कमाल
मुकेश अंबानी के रिटेल और टेक्नोलॉजी वेंचर्स ने पिछले साल लगभग 27 अरब डॉलर जुटाए। ये पैसा फेसबुक इंक और गूगल से लेकर केकेआर एंड कंपनी और सिल्वर लेक तक जैसे निवेशकों को हिस्सेदारी बेचकर जुटाया गया। अंबानी ने जून में ग्रीन एनर्जी में एक महत्वाकांक्षी अभियान को पेश किया, जिसमें तीन वर्षों में लगभग 10 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा।
सस्ता ग्रीन हाइड्रोजन
पिछले महीने मुकेश अंबानी ने कहा कि उनकी कंपनी सस्ते ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन को "आक्रामक रूप से" आगे बढ़ाएगी। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जलवायु परिवर्तन से निपटने और ऊर्जा आयात को कम करने के लिए क्लीनर फ्यूल के लिए भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग केंद्र में बदलने की महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप है। इस समय भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है।
सऊदी अरब की कंपनी से बातचीत
तेल से रसायन बिजनेस अब एक रिलायंस की एक अलग यूनिट है और इसमें सऊदी अरब की तेल कंपनी का साथ निवेश के लिए बातचीत चल रही है। भारत के अरबपति दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट सबसे बड़े लाभार्थी हैं, क्योंकि इस साल भारत का बाजार एशिया का सबसा अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रमुख शेयर बाजार रहा। शेयर बाजार को आईपीओ इश्यू से काफी बूस्ट मिला।
गौतम अडानी हुए खूब मालामाल
कोल पावर और ग्रीन एनर्जी ग्रुप अडानी ग्रुप के संस्थापक गौतम अडीनी की इस साल दौलत में 39.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। हाल में सामने आई फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीरों की 2021 की लिस्ट में भी पहले पायदान पर अंबानी और दूसरे पर अडानी रहे। इस लिस्ट में 6 नए लोगों ने जगह बनाई। इनमें से 3 तेजी से बढ़ते केमिकल सेक्टर से जुड़े हुए हैं। लिस्ट में अशोक बूब (नंबर 93, 2.3 अरब डॉलर), दीपक नाइट्राइट के दीपक मेहता (नंबर 97, 2.05 अरब डॉलर) और एल्काइल एमाइन केमिकल्स के योगेश कोठारी (नंबर 100, 1.94 अरब डॉलर) शामिल हुए। डॉ लाल पैथलैब्स के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद लाल (नंबर 87, 2.55 अरब डॉलर) ने भी लिस्ट में जगह बनाई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications