
Mukesh Ambani : मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन हैं मुकेश अंबानी। वे एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं। उनके तीन बच्चे हैं - आकाश, ईशा और अनंत। इनमें आकाश और ईशा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब हाल ही में अनंत की भी सगाई हो गयी है। मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों के ससुर यानी उनके तीनों समधी भी अरबपति कारोबारी हैं। जानते हैं कि उनमें किसके पास कितनी संपत्ति है।
अजय पिरामल
ईशा अंबानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इलकौती बेटी हैं। उनके ससुर हैं अजय पीरामल। 4 साल पहले वे पीरामल फैमिली की सदस्य बन गयीं। बात करें अजय पीरामल की तो वे पीरामल ग्रुप का नेतृत्व कर रहे हैं, जो कि देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों में से एक है। अजय की गिनती देश के बड़े उद्योगपतियों में होती है। अजय की कंपनी पीरामल कई सेक्टरों से जुड़ी है, जिनमें हेल्थकेयर, लाइफ साइसेंज, ड्रग डिस्कवरी, फाइनेंशियल सर्विसेद, वैकल्पिक निवेश और रियल एस्टेट शामिल हैं।
कितनी है दौलत
पीरामल ग्रुप दुनिया के 30 देशों में कारोबार करता है। जहां तक अजय पीरामल की दौलत की बात है तो फोर्ब्स के अनुसार अजय पीरामल करीब 3.32 अरब डॉलर (लगभग 26,825 करोड़ रुपये) के मालिक हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम लिस्ट के अनुसार अजय भारत के सबसे अमीर लोगों में 62वें नंबर पर आते हैं।
रसेल मेहता
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की हेटी श्लोका मेहता से 2019 में हुई थी। रसेल देश के जाने-माने हीरा कारोबारी हैं। उनकी गिनती देश के टॉप अमीरों में होती है। उनका कारोबार भी दुनिया के कई देशों में फैला है। रसेल मेहता रॉज ब्लू कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्ट हैं। ये कंपनी दुनिया की टॉप डायमंड कंपनियों में से एक है।
कितनी है दौलत
रॉज ब्लू भारत में 26 शहरों में मौजूद है। साथ ही यह दुनिया के 12 देशों में कारोबार करती है। मेहता की नेटवर्थ करीब 3,000 करोड़ रुपये से अधिक है। आगे जानिए कौन हैं मुकेश अंबानी के तीसरे समधी।
वीरेन मर्चेंट
वीरेन मर्चेंट हैं मुकेश अंबानी के तीसरे समधी। अंबानी परिवार में वीरेन मर्चेंट की राधिका मर्चेंट की एंट्री होने जा रही है। उनकी शादी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत से होगी। राधिका और अनंत की सगाई हाल ही में हुई है। राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट भी अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हैं। वे एनकोर के सीईओ हैं, जो कि हेल्थकेयर कंपनी है। वे करीब 755 करोड़ रुपये के मालिक हैं। राधिका एक क्लासिक डांसर हैं और वे अपने पिता के कारोबार में भी एक्टिव हैं। राधिका न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं। वे एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में काम कर रही हैं। राधिका मर्चेंट एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। उनके पिता, जो एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं, भारत के सबसे अमीर अरबपतियों में से एक हैं। राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था और वह गुजरात के कच्छ से ताल्लुक रखती हैं। वह मुंबई में द कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल गई और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का डिप्लोमा किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications