नयी दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी हैं। उन्होंने अपनी प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिसके वे चेयरमैन भी हैं, के लिए एक बेहद खास प्लान तैयार किया है। उनकी योजना रिलायंस को जल्द से जल्द कर्जमुक्त बनाने की है। रिलायंस, जिसका कारोबार तकनीक, तेल और टेक्नोलॉजी के अलावा भी कई सेक्टरों में फैला हुआ है, ने हाल ही में राइट्स इश्यू का ऐलान किया है, जिसके तहत कंपनी 53,125 करोड़ रुपये जुटाएगी। वहीं कपनी ने फेसबुक के साथ भी 43,574 करोड़ रुपये का सौदा किया है। इसके अलावा रिलायंस तेल की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको के साथ भी निवेश के लिए बातचीत कर रही है। इससे भी रिलायंस को अच्छी खासी निवेश पूंजी मिल सकती है। हाल ही में रिलायंस ने अपने नतीजे पेश किये हैं। कंपनी को जनवरी-मार्च तिमाही में 6348 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। मगर रिलायंस के मुनाफे में तिमाही दर तिमाही आधार पर 45 फीसदी और साल दर साल आधार पर 39 फीसदी की कमी आई। कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 11,640 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, जबकि पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही में यह 10362 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी।
राइट्स इश्यू है मास्टर स्ट्रोक
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार ईटीआईजी की कैल्कुलेशन के मुताबिक अगर फेसबुक और सऊदी अरामको के साथ होने वाली डील में देरी भी होती है तब भी रिलायंस राइट्स इश्यू मार्च 2021 तक कर्जमुक्त होने का लक्ष्य हासिल कर लेगी। बता दें कि पिछले साल अगस्त में खुद मुकेश अंबानी ने मार्च 2021 तक रिलायंस को कर्ज से आजाद करने के लक्ष्य का ऐलान किया था। रिलायंस की फेसबुक के साथ साझेदारी और राइट्स इश्यू का ऐलान इस दिशा में दो अहम कदम हैं। इन दो चीजों से कंपनी 96000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाएगी।
इस तरह समय से पहले हासिल होगा लक्ष्य
एक रिसर्च फर्म के मुताबिक अगर रिलायंस अपने राइट्स इश्यू में 12 फीसदी नए शेयर जारी करती है तो ये 1.04 लाख करोड़ रुपये जुटा सकती है। इससे कंपनी कर्जमुक्त होने का लक्ष्य समय से पहले ही हासिल कर सकेगी। रिलायंस पर इस समय 1.61 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। फेसबुक डील, सऊदी अरामको के साथ समझौता और राइट्स इश्यू के जरिए अनुमान लगाया जा रहा है रिलायंस दिसंबर तक ही कर्जमुक्त हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस को 2020 में 36,625 करोड़ रुपये और 2021 में 45,498 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है।
सऊदी अरामको के साथ क्या हो सकती है डील
रिलायंस ने फेसबुक के साथ डील कर ली है। अपने राइट्स इश्यू का ऐलान भी कर दिया है। पर अभी भी सऊदी अरामको के साथ डील बाकी है। रिलायंस ने कहा था कि कंपनी सऊदी अरामको के साथ तेल-गैस कारोबार में 20 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। इस सौदे से कंपनी को 15 अरब डॉलर यानी करीब 1,14,000 करोड़ रुपये हासिल हो सकते हैं। अगर ये डील होती है तो रिलायंस के कर्जमुक्त होने में कोई कसर नहीं रह जाएगी। हालांकि कुछ जानकार कहते हैं कि इस साल वैश्विक तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अधिकांश वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में मांग गिरने से अरामको के साथ सौदा होना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जहां तक इसके राइट्स इश्यू का सवाल है तो जानकार कहते हैं कि रिलायंस वर्तमान में सबसे अच्छी रिफाइनरी है और निवेशकों के लिए किफायती मूल्य पर शेयर खरीदने का बहुत अच्छा अवसर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
