Mukesh Ambani Stoke Park: कई लग्जरी प्रॉपर्टीज सिर्फ दिखने में ही खास नहीं होती है बल्कि उनका इतिहास भी उनकी डिजाइन में नजर आती है। बकिंघमशायर में स्टोक पार्क कंट्री क्लब ऐसी ही एक प्रॉपर्टी है जोकि दुनिया के टॉप अमीर लोगों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने खरीदा हुआ है।

मुकेश अंबानी ने इतने करोड़ में खरीदा स्टोक पार्क कंट्री क्लब
मुकेश अंबानी ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक और शानदार स्टोक पार्क कंट्री क्लब को लगभग ₹592 करोड़ में खरीदा था। यह संपत्ति बकिंघमशायर में 300 एकड़ में फैली हुई है। इसमें एक 27-होल गोल्फ कोर्स, टेनिस कोर्ट्स, स्पा, और 49 शानदार कमरे हैं। इसका इतिहास 900 साल पुराना है, और 1581 में यह क्वीन एलिज़ाबेथ का निवास स्थान था। यहां जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'गोल्डफिंगर' और 'टुमॉरो नेवर डाइज' की शूटिंग भी हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसे अपने हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो में शामिल किया है।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का घर
ये स्टोक पार्क 1581 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का घर भी था। इसमें टेनिस कोर्ट और गोल्फ ग्रीन भी था। अबंनी परिवार से पहले ये संपत्ति सबसे पहले सर एडवर्ड कोक ने खरीदा था जो इंग्लैंड के पहले लॉर्ड चीफ जस्टिस और सेलिब्रिटी लॉयर थे। उनके बाद एक अमरीकी परिवार Penns ने इसे 1760 में खरीदा था और इसके बाद 1988 में ब्रिटेन के शाही परिवार ने इसे खरीदा था।
बेहद खास है ये प्रॉपर्टी
इसमें 49 शानदार कमरों के साथ, फैमिली रूम भी है। साथ ही कमरों में नॉन स्मोकिंग ऑप्शन भी शामिल हैं। स्टोक पार्क में रहने का अनुभव शाही रहन सहन जैसा ही है। संगमरमर के बाथरूम और कई एमिनिटीज भी शामिल है। स्टोक पार्क सिर्फ कमरों के बारे में नहीं है बल्कि यह उन लोगों के लिए एक खास जगह है जिन्हें स्पोर्ट में रूची हैं। गोल्फर हों या टेनिस के दीवाने, कंट्री क्लब 27-होल चैंपियनशिप गोल्फ कोर्स के साथ वर्ड क्लास फैसलिटी मिलती है। इसके अलावा इस प्रॉपर्टी में 13 टेनिस कोर्ट है, एक इंडोर स्विमिंग पूल और जिम भी है। इसके अलावा स्टोक पार्क 2006 की फिल्म कैसीनो रॉयल में भी नजर आया है।
इसके अलावा फिल्म गोल्डफिंगर और फिल्म आई टुमॉरो नेवज डाइज की शूटिंग भी यहां हो चुकी है। इस पार्क में शूट किये गए गोल्फ सीन को फिल्मी जगत के सबसे सुंदर गोल्फ सीन में से एक भी माना जाता है। इन फिल्मों के अलावा ब्रिजेट जोन्स डायरी फिल्म के कुछ सीन भी यहीं शूट किए गए हैं। नेटफ्लिक्स पर मौजूद ब्रिटिश रॉयल फैमिली ड्रामा 'द क्राउन' की शूटिंग भी Stoke Park में ही हुई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications