
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding : भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अनंत अंबानी की सगाई हो गयी है। अनंत की सगाई शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ हुई है। उनका "रोका" (सगाई) समारोह आज राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में किया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने इस जोड़े को आशीर्वाद दिया। अनंत-राधिका ने भगवान श्रीनाथजी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में दिन बिताया और मंदिर में पारंपरिक राज-भोग-श्रृंगार समारोहों में भाग लिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत और राधिका एक-दूसरे को कुछ सालों से जानते हैं। आज के समारोह से आने वाले महीनों में उनकी शादी की औपचारिक यात्रा शुरू हो गई है। दोनों परिवार राधिका और अनंत के लिए सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं क्योंकि वे एक साथ अपनी यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। राधिका न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं और एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। राधिका मर्चेंट एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। उनके पिता, जो एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं, भारत के सबसे अमीर अरबपतियों में से एक हैं। राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था और वह गुजरात के कच्छ से ताल्लुक रखती हैं। वह मुंबई में द कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल गई और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का डिप्लोमा किया। अनंत ने यूएसए में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उसके बाद से वे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज के एनर्जी कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं। अनंत अंबानी भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। 10 अप्रैल 1995 को मुंबई में जन्मे अनंत के दो भाई-बहन हैं आकाश और ईशा। उन्हें मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज साम्राज्य के वारिसों में से एक के रूप में देखा जाता है।
शादी का सफर शुरू
क्या करती हैं राधिका मर्चेंट
रिलायंस में अनंत की भूमिका
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications