Mukesh Ambani Deal With French Fashion Brand: फैशन के मामले में इंटरनेशनल और दिग्गज फ्रेंच ब्रांड एसएमपीसी की अब भारत में एंट्री होने वाली है। आपको बताते चलें कि इस कंपनी ने भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के साथ डील फाइनल की है। यह विदेशी फैशन कंपनी अंबानी के रिटेल वेंचर्स रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के साथ साझेदारी कर रही है। इसके साथ ही भारतीय बाजर में यह कंपनी बड़ें फैशन ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने उतर रही है। यह कंपनी सैंड्रो,माजे, क्लाउडी पियरलॉट औक फुर्सैक ब्रांड्स की मेन कंपनी है। इस डील के बाद एसएमपीसी के ब्रांड्स को रिलायंस रिटेल के लिए बेचा जा सकेगा।
आपको बताते चलें कि मिल रही खरब के अनुसार सैंड्रो और माजे साल 2024 में देश में अपना पहला स्टोर खोलने जा रहे हैं। एक ऑफीशियल स्टेटमेंट के मुताबिक यह नई साझेदारी कंपनी के 47 देशों में विस्तार का ही एक हिस्सा है। आपको बताते चलें कि रिलायंस ने ऐसे ही कई और मान्यता प्राप्त और इंटरनेशनल ब्रांड के साथ साझेदारी की है, जिनमें वेलेंटिनों और वर्सेाचे जैसे कई अन्य ब्रांड भी शामिल है।

अभी कुछ दिन पहले ही रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रिलायंस रिटेल के पहले स्वदेशी स्टोर का उद्घाटन किया है। कंपनी का यह आउटलेट हैदराबाद की जुबली हिल्स में है और 20000 वर्ग फुट में फैला है। गौरतलब है कि इस स्टोर का उद्देश्य भारत की विशेष कला और शिल्प को ग्लोबल लेवल पर ले जाना है। इस स्टोर के जरिए सदियों पुरानी कला और शिल्पकारी से बने प्रोडक्टस की बिक्री की जाएगी। यहां पर हस्तशिल्प के अलावा हैंडमेड फूड आइटम्स और क्लॉथ अपैरल्स का भी जबरदस्त कलेक्शन उपलब्ध रहेगा।
भारत की संपत्ति और जनसंख्या का हवाला देते हुए, एसएमसीपी के सीईओ इसाबेल गुइचोट ने कहा कि भारत में ज्यादा लग्जरी फैशन ब्रांड्स मौजूद नहीं है, इसलिए हमें लगता है कि शुरुआत का यह एक बेहतरीन समय है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी भी सौदे के फाइनेंशियल टर्म का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन आ रही जानकारी के मुताबिक आने वाले तीन से पांच सालों में रिलायंस अपने ऐसे 10 स्टोर खोलने जा रहा है जहां पर एसएमपीसी ब्रांड के प्रोडक्ट्स की बिक्री की जाएगी।
आपको बताते चलें कि 78 करोड़ स्टोर फुटफॉल और 100 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शंस के साथ रिलायंस रिटेल स्टोर दुनिया के टॉप 10 स्टोर्स में से एक है, जहां पर सबसे ज्यादा लोग आते हैं। यह भारत का एकमात्र ऐसा रिटेल स्टोर है, जो विश्व के टॉप 100 रिटेल स्टोर की लिस्ट में शामिल है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया था कि साल 2022-23 में एक बिलियन ट्रांजैक्शंस को भी पार कर लिया गया। रिलायंस के अनुसार डेमोग्राफी, लोगों के बढ़ते इनकम लेवल, अर्बनाइजेशन और बेतर शिक्षा और बेहतर लाइफस्टाइल की डिमांड ने देश में कंजप्शन और ग्रोथ को बढ़ाया है।
इस लेवल तक पहुंचाने के लिए रिलायंस रिटेल स्टोर ने पिछले दो सालों से अब तक 82646 करोड रुपए का निवेश किया है। सभी अधिग्रहणों और निवेशों के बाद, रिलायंस रिटेल की वर्तमान स्टोर संख्या 18,040 है। इसके लिए कंपनी ने कुल 65.6 मिलियन वर्ग फुट केक्षेत्रफल का इस्तेमाल किया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
