आज गुरुवार के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 9 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली: आज गुरुवार के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 9 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। जी हां शेयर बाजार में गुरुवार को आई ऐतिहासिक गिरावट का असर देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज पर भी देखने को मिला है। रिलायंस के शेयरों में गुरुवार को 9 फीसदी की गिरावट आई है। दिन भर के कारोबार में रिलायंस का शेयर 1,049.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया, जो बीते 52 सप्ताह का सबसे निचला स्तर था।

मुकेश अंबानी को बीते 70 दिनों में 1.11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
बता दें कि इस साल की शुरुआत से अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में 28 फीसदी की गिरावट आई है। इसके चलते देश के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी को बीते 70 दिनों में 1.11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। इतना ही नहीं शेयर मार्केट में मचे हाहाकार के चलते एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज भी उनसे छिन गया है और चीनी कारोबारी जैक मा उनकी जगह काबिज हो गए हैं।
शेयर बाजार में एक सप्ताह में 15 पर्सेंट लुढ़का
जानकारों के मुताबिक शेयर मार्केट की इस गिरावट में निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बह गए। बीते करीब एक सप्ताह के दौरान ही शेयर बाजार में 15 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शेयर मार्केट के एनालिस्ट्स का कहना है कि अस्थिरता के चलते अभी कुछ दिन और यह दौर जारी रह सकता है। ऐसे में शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए वक्त रिस्की है।
आर्थिक सुस्ती के माहौल का असर शेयर बाजार पर दिखा
वहीं बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गुरुवार को 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। यस बैंक और एसबीआई की बात करें तो दोनों बैंकों के शेयर 14 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। गौरतलब है कि कोरोना वायरस, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर, कच्चे तेल की घटती कीमतों और आर्थिक सुस्ती के माहौल का असर शेयर बाजार पर देखने को मिला है। बता दें कि ऑटो सेक्टर में पहले ही सुस्ती का माहौल था और ऑटो कंपनियों के शेयरों में इसकी झलक भी देखी जा रही थी। अब यस बैंक के संकट ने बैंकिंग सेक्टर भी निवेशकों के उत्साह को कमजोर करने का काम किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
