नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर व्यक्ति और देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस के चैयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ही भारी गिरावट आई है। यह गिरावट इतनी ज्यादा है कि लोग जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसर कल रिलायंस के शेयर में भारी गिरावट आई थी। इसके चलते मुकेश अंबानी की दौलत एक दिन में ही करीब 48650 करोड़ रुपये घट गई। इस गिरावट की वजह से अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी का नाम भी नीचे खिसक गया है। मुकेश अंबानी अब दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर खिसक गए हैं।
653 करोड़ डॉलर कम हुई दौलत
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी की कुल दौलत करीब 5.3 लाख करोड़ रह गई है। 1 दिन में उनकी दौलत करीब 653 करोड़ डॉलर यानी 48650 करोड़ रुपये घटी है। वहीं अगर इस साल की बात करें तो मुकेश अंबानी की दौलत में 1250 करोड़ डॉलर यानी 93000 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हो चुकी है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की सूची में मुकेश अंबानी अब 10वें स्थान पर आ गए हैं।
सोमवार को रिलायंस के शेयर में आई थी बड़ी गिरावट
सोमवार को रिलायंस के शेयरों में करीब 8.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इसके चलते रिलायंस का शेयर गिरकर 1890 रुपये के स्तर पर आ गया था। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त दबाव दिख रहा है।
जानिए दुनिया के टॉप 10 अमीर
-जेफ बेजोस : 17800 करोड़ डॉलर, अमेरिका
-बिल गेट्स : 12000 करोड़ डॉलर, अमेरिका
-एलॉन मस्क : 10000 करोड़ डॉलर, अमेरिका
-मार्क जुकरबर्ग : 9900 करोड़ डॉलर, अमेरिका
-बरनार्ड अरनाल्ट : 8630 करोड़ डॉलर, फ्रांस
अब जानिए मुकेश अंबानी का नंबर
-वॉरेन बफे : 7720 करोड़ डॉलर, अमेरिका
-लैरी पेज : 7680 करोड़ डॉलर, अमेरिका
-सर्जेई ब्रिन : 7440 करोड़ डॉलर, अमेरिका
-स्टीव बाल्मर : 7340 करोड़ डॉलर, अमेरिका
-मुकेश अंबानी : 711. करोड़ डॉलर, भारत
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
