
Reliance Industries Non-Convertible Debentures : जितनी बड़ी-बड़ी कंपनियां बिजनेस करती हैं, उन्हें अकसर किसी न किसी प्रोजेक्ट या किसी नयी कंपनी को खरीदने या इसी तरह की किसी अन्य कारोबारी जरूरत के लिए पैसों की जरूरत पड़ती रहती है। ऐसे में उनके पास कई तरीके होते हैं पैसा जुटाने के। वे बैंक से लोन ले सकती हैं। या इक्विटी शेयर जारी कर सकती हैं। इसमें यदि कंपनी लिस्टेड हो तो फॉलो-ऑन ऑफर ला सकती है और नॉन-लिस्टेड हो तो आईपीओ ला सकती है। कंपनी के पास बॉन्ड जारी करने का भी विकल्प होता है। इसी तरह कोई कंपनी जारी करती है डिबेंचर। डिबेंचर आम तौर पर दो तरह के होते हैं। एक कंवर्टिबल (जिन्हें शेयरों में बदला जा सकता है) और दूसरे नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (जिन्हें इक्विटी शेयरों में कंवर्ट नहीं किया जा सकता)। अब मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को पैसों की जरूरत आ गयी है और यह नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) के जरिए अपने पैसों की जरूरत को पूरा करेगी। कंपनी ने एक बड़े एनसीडी इश्यू का ऐलान किया है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
20000 करोड़ रु का एनसीडी इश्यू
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एनसीडी के माध्यम से 20,000 रुपये जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने बीते शुक्रवार को इस प्लान का ऐलान किया है। एनसीडी एक या एक से अधिक बार में के दौरान प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जारी किए जाएंगे। पूंजी जुटाने के लिए प्राइवेट प्लेसमेंट निवेशकों के एक छोटे से चुने हुए समूह को सिक्योरिटीज की बिक्री को कहा जाता है।
घट गया मुनाफा
एनसी़डी के जरिए 20000 करोड़ रु जुटाने का ऐलान तब किया गया है जब कंपनी दिसंबर 2022 में समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे पेश कर रही थी। ऑयल-टू-टेलीकॉम ग्रुप ने दिसंबर तिमाही में 15,792 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो कि एक साल पहले की समान तिमाही में 18,549 करोड़ रुपये से 15 प्रतिशत कम रहा।
ये है कंपनी की तरफ से दी गयी जानकारी
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों से कहा है कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के निदेशक मंडल ने आज यानी 20 जनवरी, 2023 को हुई बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ एनसीडी जारी करने के माध्यम से पैसा जुटाने की मंजूरी दे दी है। एनसीडी को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर एक या एक से अधिक किस्तों/श्रृंखलाओं में जारी किया जाएगा और कंपनी इससे 20,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी।
अडानी ग्रुप ला रहा एफपीओ
अहम बात यह है कि गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी समूह भी फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग (एफपीओ) के माध्यम से 20,000 करोड़ रुपये जुटा रहा है। एफपीओ, जिसका प्राइस बैंड 3,112-3,276 रुपये प्रति शेयर है, 27 जनवरी को खुलेगा।

अंबानी की दौलत घटी
इस बीच एक अन्य खबर के अनुसार मुकेश अंबानी अमीरों की लिस्ट लगातार पिछड़ रहे हैं। अब वह दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं। उनकी दौलत गिर कर 85 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार उनकी दौलत अब 85.2 अरब डॉलर और वे अमीरों की लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications