नई दिल्ली, जून 24। रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज हुई 44वीं वार्षिक आम सभा में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इसमें से एक है दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट फोन लांच करना।
मुकेश अंबानी ने एजीएम के दौरान बनाया कि यह स्मार्ट फोन सितंबर में गणेश चतुर्थी वाले दिन लांच होगा। मुकेश अंबानी ने दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट मोबाइल फोन होगा। उनके अनुसार यह सबसे पहले भारत में लांच होगा, पर इसके बाद इसे दुनिया के अन्य देशों में भी बेचा जाएगा। हालांकि जियोफोन-नेक्स्ट की कीमतों के बारे में खुलासा नही किया गया है।

गूगल के साथ मिलकर बनाया गया है
जियो फोन नेक्ट को गूगल के साथ मिल कर बनाया गया है। इसमें वह सभी खूबियों होंगी, जो महंगे स्मार्ट फोन में होती हैं। लेकिन इसका दाम दुनिया में सबसे कम होगा। देश में इस वक्त करीब 30 करोड़ लोग हैं, जो 2जी मोबाइल सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी का मानना है कि इस नए स्मार्ट फोन की लांचिंग के बाद देश 2जी से मुक्त हो जाएगा। क्योंकि इसके बाद देश के ज्यादातर लोग 4जी सेवाएं इस्तेमाल कर रहे होंगे।
जियोफोन-नेक्स्ट स्मार्ट फोन की खूबियां
नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचर्स और ऐप्स को इसमें डाला जाएगा। यह एक एंड्रायड बेस्ड स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने एक साथ मिलकर विकसित किया है। भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाए गए जियोफोन-नेक्स्ट स्मार्टफोन पर यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से भी ऐप्स डाउनलोड कर सकेंगे। स्मार्टफोन में बहुत ही अच्छा कैमरा और एंड्रायड अपडेट भी मिलेगा।
सुंदर पिचाई ने भी दी जानकारी
रिलायंस की एजीएम के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गूगल और जियो के साथ मिलकर बनाए गए एक इस नए और किफायती जियो स्मार्टफोन के साथ एक नई साझीदारी की शुरुआत हुई है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications