नई दिल्ली, मार्च 16। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के प्रमुख मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय बन गए हैं। इस बात का खुलासा रियल एस्टेट समूह एम3एम और रिसर्च प्लेटफॉर्म हुरुन की एक संयुक्त रिपोर्ट में हुआ है। 'द 2022 एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट' टाइटल वाली इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी अपनी दौलत में बढ़ोतरी करने के मामले में दुनिया भर में पहले नंबर पर रहे हैं।
कितनी बढ़ी दौलत
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी एम3एम हुरुन ग्लोबल लिस्ट 2022 में सबसे बड़े लाभार्थी रहे हैं। उन्होंने पिछले साल अपनी दौलत में 49 अरब डॉलर का इजाफा किया है। रिन्युएबल एनर्जी कंपनी अडानी ग्रीन की लिस्टिंग के बाद गौतम अडानी की दौलत 2020 में 17 बिलियन डॉलर से लगभग पांच गुना बढ़ कर 81 बिलियन डॉलर हो गई।
एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति
69 वर्षीय अडानी अंबानी के बाद एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। बात करें अंबानी की संपत्ति की तो रिपोर्ट के अनुसार उनकी शुद्ध संपत्ति 103 बिलियन डॉलर थी। साल दर साल आधार पर अंबानी की अपनी संपत्ति में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। दूसरी ओर अडानी ने अपनी संपत्ति में सालाना आधार पर 153 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की।
ये हैं टॉप 3 अमीर
अडानी अरबपतियों की वैश्विक सूची में 12वें स्थान पर हैं, जबकि अंबानी नौवें स्थान पर हैं। लिस्ट में टॉप तीन अरबपति हैं स्पेसएक्स और टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क, अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस और एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट। टॉप 100 अरबपतियों की लिस्ट में तीन नए भारतीय शामिल हुए हैं। इनमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख साइरस पूनावाला (26 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति) 55वें स्थान पर हैं। वहीं आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल (25 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति) 60वें स्थान पर रहे। डी-मार्ट के संस्थापक आरके दमानी और परिवार (23 अरब डॉलर की संपत्ति) 67वें स्थान पर रहे।
नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायरी
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर (7.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ) को हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में शामिल किया गया है। भारतीय अरबपतियों में, अंबानी 103 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। अडानी 81 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे, शिव नादर और परिवार 28 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे, साइरस पूनावाला 26 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे और लक्ष्मी मित्तल 25 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
बाकी टॉप 10 अमीर
भारत के अन्य टॉप 10 अरबपतियों में आरके दमानी और परिवार और एसपी हिंदुजा और परिवार शामिल हैं। इनकी कुल संपत्ति लगभग 23 बिलियन डॉलर है। इसके बाद आदित्य बिड़ला के कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार और दिलीप सांघवी और परिवार शामिल हैं। इनकी कुल संपत्ति 18 बिलियन डॉलर है। 16 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी उदय कोटक भारत के दसवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications