Mukesh Ambani Net Worth: शेयर बाजार में मार्च के महीने में जोरदार तेजी देखने को मिली और इस तेजी की अहम वजह है ग्लोबल ट्रेड में तनाव कम होना रहा है। इसके अलावा विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में वापस लौट रहे हैं जिससे भारतीय बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी का असर भारतीय अरबपतियों की संपत्ति पर भी हुआ है। अरबपतियों की नेट वर्थ में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस तेजी का सबसे बड़ा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी को हुआ है।

इतनी हुई मुकेश अंबानी की नेट वर्थ (Mukesh Ambani in $100 billion club)
मनीकंट्रोल द्व्रारा की गई ब्लूमबर्ग रिपोर्ट की एनालिसिस के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति में लगभग 20 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। मुकेश अंबानी की मार्च में संपत्ति करीब 81 अरब डॉलर थी, जो अब बढ़कर 99.2 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो गई है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, इस समय में उनकी नेट वर्थ में करीब 20 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। यह तेजी भारतीय शेयर बाजार की मजबूती और विदेशी निवेश की वापसी का नतीजा है।
इस बढ़ोतरी के बाद मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 16 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 4 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के चलते उनकी संपत्ति घटकर 81 अरब डॉलर रह गई थी। लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में अप्रैल और मार्च के महीने में निचले स्तरों से 25% और 29% की बढ़त देखी गई। इस उछाल के चलते अंबानी की संपत्ति में बड़ा सुधार हुआ है। हालांकि, उनकी मौजूदा संपत्ति अब भी 8 जुलाई 2024 को दर्ज की गई रिकॉर्ड ऊंचाई 120.8 अरब डॉलर से करीब 20% कम है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उछाल (Reliance Shares)
30 अप्रैल को बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स में 0.68% की तेजी देखने को मिल रही है और जियो फाइनेंशियल सर्विसेस में 0.99% का उछाल दर्ज किया जा रहा है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेस ने पिछले 1 महीने में 3.95% का रिटर्न दिया है। पिछले 1 हफ्ते दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 8.34% का रिटर्न दिया है और पिछले 1 महीने में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 3.90% का तगड़ा रिटर्न दिया है।
ये अरबपति भी लिस्ट में हैं शामिल
मुकेश अंबानी के बाद इस लिस्ट में भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी भी शामिल हैं। उनकी संपत्ति में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है। उनकी नेट वर्थ में 14.5 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़त हुई है। अब उनकी कुल संपत्ति 77.5 अरब डॉलर हो गई है। हालांकि, यह अब भी 3 जून 2024 को दर्ज उनके रिकॉर्ड 120.8 अरब डॉलर से 57% कम है। इस लिस्ट में गौतम अडानी के बाद तीसरे भारतीय शिव नादर है।
इस लिस्ट में सन फार्मास्युटिकल्स के दिलीप सांघवी और भारती एयरटेल के सुनील मित्तल भी शामिल हैं, जिनकी ने
वर्थ में भी मार्च के बाद बढ़ोतरी हुई है। मार्च में गिरावट के बाद से दोनों की नेट वर्थ में 4.9 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अब दिलीप सांघवी की नेट वर्थ बढ़कर 28.8 अरब डॉलर और मित्तल की संपत्ति 27.4 अरब डॉलर हो गई है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
