Forbes India Rich List 2025: दुनियाभर में जहां घटते रोजगार और बेरोजगारी को लेकर युवा सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरह दुनिया में अमीरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। भारत के संदर्भ में कई इंटरनैशनल एजेंसी द्वारा जारी हालिया सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
इसी कड़ी में फोर्ब्स ने 2025 के लिए भारत के टॉप 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में देश और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने एक बार फिर से भारत के सबसे अमीर शख्सियत की पहचान को बरकार रखी है। ऑयल से लेकर कम्युनिकेशन सेक्टर तक में कामकाज करने वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर 100 लोगों की सूची में अपनी टॉप पोजीशन को बरकरार रखी है।

फोर्ब्स इंडिया द्वारा 2025 के लिए भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की जारी सूची में मुकेश अंबानी 105 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बरकरार हैं। हालांकि, अंबानी के नेटवर्थ में 12 परसेंट यानी 14.5 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है, इसके बावजूद मुकेश अंबानी एक 'सेंटीबिलियनेयर' बने हुए हैं।
फोर्ब्स की लिस्ट www.forbes.com/india और www.forbesindia.com पर उपलब्ध है। यह लिस्ट फोर्ब्स एशिया के अक्टूबर अंक में भी दी गई है। इससे पहले हाल ही में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट सामने आई थी जिसमें दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी एक बार फिर से देश के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर सामने आए थे।
भारत के दूसरे अमीर व्यक्ति हैं गौतम अदाणी
मुकेश अंबानी के बाद भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्सियत की बात करें तो फोर्ब्स की सूची के अनुसार अदाणी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अदाणी के नाम दर्ज है। गौतम अदाणी के नेटवर्थ 92 बिलियन डॉलर है।
फोर्ब्स के इस लिस्ट में ओ.पी. जिंदल समूह की सावित्री जिंदल ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई हैं, जिनकी कुल संपत्ति 3.5 बिलियन डॉलर घटकर 40.2 बिलियन रह गई।
वहीं, टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर के दिग्गज सुनील मित्तल डॉलर टर्म में सबसे ज़्यादा फ़ायदे में रहे हैं और उनकी कुल संपत्ति 3.5 बिलियन डॉलर बढ़कर 34.2 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके साथ सुनील मित्तल तीन पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
टेक दिग्गज शिव नादर, जो पिछले साल चौथे सबसे अमीर थे, इस बार 33.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।
वारी एनर्जीज़ के दोशी भाई-बहन पहली बार इस सूची में शामिल
सौलर पैनल के लिए पूरी दुनिया में विख्यात वारी एनर्जीज़ के मालिक पहली बार फोर्ब्स की सूची में शामिल किए गए हैं। फोर्ब्स की इस सूची में दोशी भाई-बहन कुल 7.5 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ 37वें स्थान पर रहे। वहीं, इस सूची में सुनील वचानी के तौर पर एक और नया नाम जुड़ा है... सुनील वचानी 3.85 बिलियन डॉलर के साथ 80वें स्थान पर रहे हैं। सुनील वचानी डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के फाउंडर और चेयरमैन हैं।
इसके अलावा, फोर्ब्स की लिस्ट में कुछ और नाम चौंकाने वाले हैं जिसमें यूएसवी की लीना तिवारी 3.8 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ 82वें स्थान पर रही हैं जबकि शोभा की पी.एन.सी. मेनन 3.6 बिलियन डॉलर के साथ 87वें स्थान पर और केपीआर मिल की के.पी. रामासामी 3.3 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ 97वें स्थान पर हैं। पिछले साल इस सूची में शामिल सात कंपनियां इस साल की सूची से बाहर हुई हैं... इस बार सूची में शामिल होने की कटऑफ पिछले साल के 3.3 बिलियन डॉलर से थोड़ी कम होकर 3.2 बिलियन डॉलर रही।
भारत के टॉप 10 सबसे अमीर शख्स
- 1) मुकेश अंबानी: 105 बिलियन डॉलर
- 2) गौतम अदाणी और परिवार: 92 बिलियन डॉलर
- 3) सावित्री जिंदल: 40.2 बिलियन डॉलर
- 4) सुनील मित्तल और परिवार: 34.2 बिलियन डॉलर
- 5) शिव नादर: 33.2 बिलियन डॉलर
- 6) राधाकिशन दमानी और परिवार: 28.2 बिलियन डॉलर
- 7) दिलीप सांघवी: 26.3 बिलियन डॉलर
- 8) बजाज परिवार: 21.8 बिलियन डॉलर
- 9) साइरस पूनावाला: 21.4 बिलियन डॉलर
- 10) कुमार बिड़ला: 20.7 बिलियन कडॉलर

टॉप 100 लोगों की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर
फोर्ब्स की 2025 की सूची में शामिल भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 9% यानी 100 बिलियन डॉलर घटकर 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर रह गई।
यह सूची परिवारों और व्यक्तियों, स्टॉक एक्सचेंजों, विश्लेषकों और भारत की नियामक एजेंसियों से प्राप्त शेयरहॉल्डिंग और वित्तीय जानकारी का उपयोग करके तैयार की गई है। इस रैंकिंग में पारिवारिक संपत्ति, जिसमें बजाज और बर्मन परिवारों जैसे बड़े परिवारों की संपत्ति भी शामिल है, को सूचीबद्ध किया गया है।
सार्वजनिक संपत्ति की गणना 19 सितंबर तक के शेयर वैल्यू और विनिमय दरों के आधार पर की गई है। निजी कंपनियों का मूल्यांकन सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली समान कंपनियों के आधार पर किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications