नयी दिल्ली। कोरोना को काबू में रखने के लिए मार्च में लगाए गए लॉकडाउन की शुरुआत से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हर घंटे 90 करोड़ रु कमा रहे हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 के अनुसार अंबानी लगातार 9वें वर्ष भारत के सबसे अमीर व्यक्ति रहे हैं। उनकी संपत्ति 2.77 लाख करोड़ रु बढ़ कर 6.58 लाख करोड़ रु हो गयी है। अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक के रिलायंस रिटेल में 7,500 करोड़ रुपये के निवेश के 2 दिनों बाद ये नई रैंकिंग सामने आई है। 7500 करोड़ रु की इस डील के आधार पर रिलायंस रिटेल की ही वैल्यू 4.21 लाख करोड़ रु है।
डेब्ट फ्री रिलायंस का टार्गेट पूरा
अंबानी ने रिलायंस की डिजिटल इकाई के लिए 20 अरब डॉलर की फंडिंग की है। इसके निवेशकों में फेसबुक, केकेआर आदि शामिल हैं। इस फंडिंग से अंबानी का रिलायंस इंडस्ट्रीज को डेब्ट फ्री करने का भी टार्गेट पूरा हो गया। इससे अंबानी की दौलत में अच्छा खासा इजाफा हुआ है, जबकि दूसरी तरफ कई कंपनियों की बैलेंस शीट कोरोना के चलते घटी है। अब 63 वर्षीय अंबानी ने फ्यूचर में ग्रोथ हासिल करने के लिए अपनी निगाहें टेक और रिटेल पर जमा ली हैं। अंबानी की महत्वाकांक्षाओं में चीन के अलीबाबा जैसा घरेलू ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी तैयार करना शामिल है।
निवेशकों को लुभाने में अव्वल
अंबानी ने जिस सेक्टर में भी शुरुआत की विदेशी निवेशकों ने भारत में उस सेक्टर में पैसा लगाने के लिए उन्हीं को चुना। बहरहाल लेटेस्ट हुरुन लिस्ट में ऐसे 828 व्यक्ति हैं जिनकी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये है। यह संख्या पांच साल पहले की तुलना में संख्या में तीन गुना बढ़ी है। जिन 828 व्यक्तियों ने इस सूची में जगह बनाई, उनमें से 627 की संपत्ति में बढ़ोतरी देखी गयी, जबकि 229 व्यक्तियों की दौलत इस अवधि के दौरान घटी। इस सूची से बाहर होने वालों की संख्या 75 ही, जबकि पिछली रैंकिंग के छह लोगों की मृत्यु हो गई। इस लिस्ट में 162 लोगों ने अपना डेब्यू किया।
भारत की सबसे अमीर महिला
32,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ स्मिता वी कृष्णा रैंकिंग में सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। उसके बाद किरण मजूमदार-शॉ 31,600 रुपये के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वे बायोकॉन की प्रमुख हैं। सूची में कुल 21 व्यक्ति 40 वर्ष से कम आयु के हैं, जिनमें से 17 व्यक्ति सेल्फ-मेड हैं। इन 828 लोगों की कुल संपत्ति 821 अरब डॉलर (60,59,500 करोड़ रुपये) है। यह पिछली लिस्ट से 140 अरब डॉलर (10,29,400 करोड़ रुपये) अधिक है। लिस्ट में मुकेश अंबानी वैश्विक शीर्ष 5 में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications