
Mukesh Ambani : मुकेश अंबानी जो देश के दूसरे सबसे बड़े अमीर व्यक्ति हैं। अब इनकी झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की एफएमसीजी यूनिट रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) लोटस चॉकलेट में अपनी नियंत्रक हिस्सेदारी को हासिल करेगी। लोटस चॉकलेट के प्रवर्तकों के साथ आरसीपीएल ने एक समझौता किया है। लोटस चॉकलेट कंपनी कई सारे उत्पाद बनाती हैं। जैसे- कोको प्रोडक्ट, चॉकलेट और कोको डेरिवेटिव बनाती है। यह जो खरीद समझौता हैं। इस समझौते के तहत लोटस चॉकलेट की आरसीपीएल ने चुकता शेयर पूंजी का 77 फीसदी हिस्सा खरीदा है।
इस हिस्सेदारी को रिलायंस 74 करोड़ रुपये में खरीदेगी
कंपनी के जो प्रवर्तक है। प्रकाश पेराजे पई और अनंत पेराजे पई इनसे यह खरीद शेयर मार्केट में की जाएगी। इसके बाद आरसीपीएल कंपनी में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी लाने के लिए एक खुली पेशकश लाएगी। इस कंपनी में रिलायंस 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी को खरीदेगी। इस हिस्सेदारी को रिलायंस 74 करोड़ रुपये में खरीदेगी। यह जो खरीद हैं। यह 113 रु प्रति शेयर के भाव पर की गई है। आरसीपीएल रिलायंस रिटेल की सहयोगी कंपनी है। सितंबर तिमाही में रिलायंस रिटेल के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,305 करोड़ रुपये पहुंच गया था।
इंडिपेंडेंस ब्रांड
हाल ही में आरसीपीएल ने अपना ब्रांड इंडिपेंडेंस को गुजरात के अहमदाबाद में लॉन्च किया है। इसको बाद में पूरे देश में लॉन्च करने की योजना है। बता दें कि रिलायंस रिटेल की जो कमान हैं। यह कमान मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के पास है। ईशा अंबानी के अनुसार इस इंडिपेंडेंस एफएमसीजी ब्रांड के साथ कई किफायती उत्पादें पेश की जाएगी। जैसे- अनाज, दालें, खाद्य तेल, पैकेटबंद खाद्य पदार्थ और अन्य दैनिक आवश्यकता के उत्पाद आदि।
हिस्सेदारी खरीदी अमेरिकी कंपनी में भी
एक अन्य खबर के अनुसार, रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई हैं। इसने हाल ही में अमेरिकी कंपनी एक्सिन टेक्नोलॉजीज इंक में 23.3 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीदी हैं। इस हिस्सेदारी को 207 करोड़ रुपये में खरीदी थी। एक्सिन कंपनी ड्रोन और रोबोट को बिना जीपीएस या अन्य किसी प्रौद्योगिकी के मुश्किल रास्ते से निकलने में सहायता करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications