रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी दुनिया के छठवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी दुनिया के छठवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज को पीछे छोड़ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब 72.4 अरब डॉलर हो गई है। इससे पहले मुकेश अंबानी ने दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर और हैथवे बर्कशायर के वारेन बफे का स्थान लिया था, जो कि 8वें पायदान पर थे। आपको बता दें कि दुनिया के 10 सबसे अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी पूरे एशिया महाद्वीप से इकलौते व्यक्ति हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगातार इजाफा
रिलायंस इंडस्ट्रीज चेयरमैन की संपत्ति में बढ़ोतरी का कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगातार इजाफा रहा है। मार्च के बाद से अब तक आरआईएल के शेयरों में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, हाल ही रिलायंस की टेक्नोलॉजी ईकाई जियो प्लेटफॉर्म्स ने कई वैश्विक कंपनियों के साथ डील का ऐलान किया है, जिसमें फेसबुक भी शामिल है। इसके बाद से ही आरआईएल के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। तीन महीने में रिलायंस जियो में 12 विदेशी कंपनियों निवेश कर चुकी है। फेसबुक, सिल्वर लेक पार्टनर्स, vista, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडाला, सिल्वर लेक, ADIA, TPG, L Catterton, PIF ने जियो में निवेश किया है। रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी बिक्री से 117,588.45 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आरआईएल को अब तक जियो प्लेटफॉर्म्स की 25.09 हिस्सेदारी के लिए निवेश मिल चुका है।
लिस्ट में जेफ बेजोस टॉप पर
इस सूची में पहले स्थान पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस है। उनकी नेटवर्थ 184 अरब डॉलर हैं। इसके बाद छह सबसे अमीर व्यक्तियों में बिल गेट्स (नेटवर्थ - 115 अरब डॉलर), बर्नार्ड अरनॉल्ट (नेटवर्थ - 94.5 अरब डॉलर), मार्क जुकरबर्ग (नेटवर्थ - 90.8 अरब डॉलर), स्टेले बालमर (नेटवर्थ - 74.6 अरब डॉलर) और मुकेश अंबानी (नेटवर्थ - 72.4 अरब डॉलर) हैं। कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान अमेजन के मुनाफे में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
