
Mukesh Ambani : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का आज यानी बुधवार 19 अप्रैल 2023 को जन्मदिन है। अगर हम रिलायंस इंडस्ट्रीज को मार्केट कैपिटल के लिहाज से देखते है, तो फिर यह कंपनी देश की सबसे बड़ी कंपनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी का वार्षिक वेतन 15 करोड़ रु है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का वेतन लगभग 11 वर्षों तक इसी स्तर पर रही है। मुकेश अंबानी ने कोरोना महामारी के वक्त 2 साल तक वेतन नहीं लिया। मुकेश ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की बागडोर संभालने के बाद अपने निवेशकों को भी अमीर बनाया है।
अगर हम मुकेश अंबानी की बात करते है, तो फिर मुकेश अंबानी दान देने में भी सबसे आगे रहते हैं। हुरुन की दानदाताओं की लिस्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी देश के तीसरे सबसे बड़े दानवीर है।
बीते साल मुकेश अंबानी ने लगभग 411 करोड़ रु दान दिए थे। अंबानी लगभग 104 बिलियन डॉलर की रिलायंस इंडस्ट्रीज चलाते हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश विश्व के 12वें सबसे अमीर अरबपति हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने निवेशकों को अमीर बना दिया है। जब से मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमान को संभाली है, तब से अब तक इसने बहुत सारे नए बिजनेस में एंट्री की है।
अपने पिता के गुजर जाने के बाद वर्ष 2002 में मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमान संभाली थी। इसके बाद रिलायंस नेटवर्क ने काफी ग्रोथ को हासिल की है। वर्ष 2003 के जनवरी के महीने में रिलायंस के शेयर लगभग 55 रु के स्तर पर बिजनेस कर रहा था।
वहीं आज रिलायंस के शेयर लगभग 2,346.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। इस प्रकार इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशक को शानदार रिटर्न दिया है और अगर किसी ने 20 वर्ष पहले कंपनी के शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया होता, तो फिर आज उसकी वैल्यू आज लगभग 42 लाख रु से अधिक होती।
19 अप्रैल 1957 को मुकेश अंबानी का जन्म हुआ था। मुकेश अंबानी जन्म यमन में हुआ था। उस समय यमन एक ब्रिटिश क्राउन कॉलोनी था, जिसको अदन कहा जाता था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications