नई दिल्ली, जुन 25 । 24 जून को मुम्बई में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम वार्षिक सभा (एजीएम) का आयोजन हुआ थस। इसमें रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी की सऊदी अरामको के चेयरमैन यासिर ओथमान अल-रुमायन कंपनी के बोर्ड में बतौर स्वतंत्र निदेशक जुड़ेगे। रिलायंस सऊदी अरामको के साथ ओटूसी डील कर रही है, जिसकी वैल्यू करीब 75 बिलियन डॉलर की है। इसमें सऊदी अरामाको 15 अरब डॉलर की हिस्सेदारी ले रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिलायंस का अरामको के साथ यह सौदा इसी साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

2 साल पहले हुई थी घोषणा
सऊदी अरामको के साथ संयुक्त गठबंधन की घोषणा रिलायंस ने करीब 2 साल पहले की थी। सरकार से कई मंजूरियां मिलने के बाद आखिरकार अब यह सौदा पूरा होने जा रहा है। मुकेश अंबानी ने ओटूसी बिजनेस में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के बारे में बताया है कि यह इस साल पूरा हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रिलायंस ओटूसी कारोबार में सऊदी अरामको को रणनीतिक भागीदार के रूप में जोड़कर खुश है।
75 अरब डॉलर का है यह कारोबार
मुकेश अंबानी ने 2019 में ओटूसी बिजनेस के मूल्यांकन के बारे में बताया था यह करीब 75 अरब डॉलर का है। इस बिजनेस में समूह की तेल रिफाइनरी और पेट्रोरसायन इकाइयों के साथ ईंधन का खुदरा बिक्री कारोबार भी शामिल किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से इनर्जी कंपनी है। यही कारण है कि इसने सऊदी अरामाको को रणनीतिक रूप से जोड़ा है। अरामाको के पास दुनिया का काफी बड़ा क्रूड का भंडार है, तो रिलायंस के पास इसे प्रोसेस करने की क्षमता। ऐसे में दोनों कंपनियों के हित आपस में मेल खाते हैं। यही कारण है कि वित्तीय बाजार के जानकार इस गठबंधन के बारे में बेसब्री से जानना चाहते थे। यह दोनों कंपनियां मिलकर कारोबार को काफी तेजी से बढ़ा सकेंगे।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
