अंबानी परिवार में खुशियों की किलकारी गूंजी है। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए। उनके बड़े बेटे को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।
नई दिल्ली: अंबानी परिवार में खुशियों की किलकारी गूंजी है। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए। उनके बड़े बेटे को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। Mukesh Ambani ने किया बड़ा खुलासा, Jio 2021 में लॉन्च करेगी 5G सर्विस ये भी पढ़ें

अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी आज माता-पिता बन गए। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर बहुत खुश हैं। नए सदस्य के आने से मेहता और अंबानी परिवार खुशी से झूम रहा है। आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी।
आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की थी। श्लोका सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था जो तीन दिन तक चला था। इसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
अंबानी ने पिछले साल ही खरीदी थी खिलौना कंपनी
पिछले साल मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने करीब 620 करोड़ रुपये में ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीदा था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अंबानी अपने आने वाले नए मेहमान के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठे कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications